फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   hospital

आधा दर्जन अस्पतालों पर छापा, जवाब तलब

Wed, 15 Sep 2021 12:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
hospital
बाराबंकी। सीएमओ के आदेश पर मंगलवार को एसीएमओ की टीम ने शहर के करीब आधा दर्जन अस्पतालों पर छापा मारा। इस दौरान अस्पताल संचालक अस्पतालों के नवीनीकरण संबंधी कोई प्रपत्र नहीं दिखा पाए। जिस पर सभी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन

निजी अस्पताल संचालकों के लिए सीएमओ का आदेश कोई मायने नहीं रखता है। तभी तो बिना लाइसेंस का नवीनीकरण कराए ही धड़ल्ले से अस्पतालों का संचालन किया जा रहा है। सीएमओ ने ऐसे अस्पताल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। जिसके तहत मंगलवार को एसीएमओ डॉ. आरएन वर्मा ने कमलेश कुमार के साथ सतरिख नाका स्थित आदर्श हॉस्पिटल, देव नर्सिंगहोम, अजंता पॉलीक्लीनिक, आशीर्वाद नर्सिंगहोम, कृपाशंकर हॉस्पिटल समेत आधा दर्जन अस्पतालों पर छापा मारा।
विज्ञापन

इसकी सूचना मिलते ही अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया और कई संचालक तो अपने अस्पताल का शटर बंद कर चले गए। एसीएमओ ने बताया कि जब अस्पताल संचालकों से नवीनीकरण के प्रपत्र दिखाने को कहा गया तो ये लोग बगले झांकते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि इनके यहां मरीजों को भर्ती कर लगातार उपचार किया जा रहा है जोकि पूरी तरह से नियम विपरीत है। ऐसे अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। इस बाबत सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा का कहना है कि निर्धारित समय के अंदर जवाब नहीं देने पर अस्पताल संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed