{"_id":"61366c1f8ebc3eb6fa7724d7","slug":"hospital-barabanki-news-lko594386656","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना पंजीयन चल रहा अस्पताल सील, नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना पंजीयन चल रहा अस्पताल सील, नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। बिना पंजीयन और नवीनीकरण कराए संचालित अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अमर उजाला में सोमवार को बिना नवीनीकरण अवैध रूप से अस्पताल संचालित किए जाने की खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। सीएमओ ने डॉक्टर राजीव दीक्षित को ऐसे अस्पताल संचालकों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
सोमवार को डॉक्टर दीक्षित के नेतृत्व में पहुंची टीम ने सआदतगंज में संचालित एक क्लीनिक पर छापा मारा। टीम की इस कार्रवाई की सूचना मिलते ही बिना पंजीयन और नवीनीकरण के अस्पताल और क्लीनिक चलाने वालों में हड़कंप मच गया। कई तो अपने क्लीनिक का शटर गिराकर भाग खड़े हुए।
टीम ने बताया कि सआदतगंज में संचालित शिवबालक के क्लीनिक की जांच की गई। इस क्लीनिक को चला रहे शिवबालक से प्रपत्र दिखाने को कहा गया तो वह दिखा नहीं सके। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक को सील कराते हुए नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
डॉक्टर दीक्षित ने बताया कि इसके अलावा दो और अस्पताल संचालक कोई प्रपत्र नहीं दिखा पाए हैं जिस पर दोनों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। कहा कि सभी अस्पताल संचालकों को चेतावनी दी जा रही है कि बिना लाइसेंस का नवीनीकरण कराए अस्पताल और क्लीनिक का संचालन न किया जाए ।अन्यथा की दशा में सख्त कार्रवाई की जाएगी।