फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   holi in city

वारिस के आंगन में आसमां तक उड़े रंग

Thu, 24 Mar 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Thu, 24 Mar 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
holi in city
बाराबंकी। गुरुवार को देवां स्थित हाजी वारिश अली शाह बाबा की मजार पर होली खेलते हिंदू व मुस्लिम समुदाय के लोग। - फोटो : अमर उजाला
सूफी संत हाजी वारिस अली की मजार पर गुरुवार को अवध की गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल होली का जश्न जोशो-ओ-खरोश के साथ मनाया गया। वारिस के आंगन में रंग-गुलाल इस कदर उड़ा कि उसकी छटा आसमां तक दिखाई दी। मजार परिसर में उड़े रंग बिरंगे अबीर गुलाल से इंद्रधनुषी छटा छा गई। कौमी एकता व सौहार्र्द के रंगों से लोग सराबोर हो गए।
विज्ञापन


कौमी एकता के लिए प्रसिद्ध देवा की होली की अपनी अलग ही रौनक रहती है। देवा की होली अवध की चांद कही जाती है। कौमी एकता की मिसाल देवा में सूफी संत हाजी वारिस अली की दरगाह पर हिंदू व मुस्लिम धर्म के लोगों ने हर्षोल्लास से होली मनाई। रंगों की बौछार के बीच गुरुवार को कौमी एकता द्वार से गाजे बाजे व डीजे के साथ जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन


निर्धारित मार्गों से होता हुआ जुलूस सूफी संत हाजी वारिस अली के मजार परिसर पर पहुंचा जहां परंपरागत ढंग से होली का उत्सव मनाया गया। यहां फूलों की होली खेली गई इसके बाद उड़े रंग बिरंगे गुलाल से इंद्रधुनषी छटा सी छा गई। सूफी संत की मजार पर अनूठी होली में सभी वर्गों के लोगोें ने गले मिलकर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार का दिन होने के कारण मजार पर यह उत्सव देखने के लिए दूर-दूर से आए जायरीन मौजूद रहे। होली समिति के अध्यक्ष शहजादे आलम वारसी व सचिव जगदीश निगम ने बताया कि मजार शरीफ पर रंग गुलाल खेलने के साथ ही होली समापन की परंपरा है। इसी क्रम में मजार पर वारिस के भक्तों के रंग खेलने के साथ ही जुलूस का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed