फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   history sheater

150 मृतकों की भी थानों में खुली है हिस्ट्रीशीट

Fri, 19 Feb 2021 12:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
history sheater
बाराबंकी। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष पंचायत चुनाव कराने के लिए एसपी की सख्ती ने जिला पुलिस की लापरवाही का कारनामा उजागर कर दिया है। 1700 हिस्ट्रीशीटर बदमाशों में से 150 मृतक चिन्हित हुए हैं और कई लापता है। एसपी ने यह आंकड़ा देखकर मातहतों की जमकर क्लास लगाई और इसमें सुधार कर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है। थानों पर खाकी की लापरवाही मिलने के बाद जहां हड़कंप मचा है। वहीं बचाव में लीपापोती शुरू हो गई है। किंतु इसे लेकर कई लोगों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

चुनाव को लेकर जिले के अपराधियों को चिन्हित करने का अभियान एसपी यमुना प्रसाद ने शुरू कराया है तो कई थानों की पोल-पट्टी खुल गई है। एसपी ने आदेश दिया था कि सभी चिन्हित हिस्ट्रीशीटर बदमाशों को थाने पर बुलाकर उन्हें अपराध मुुक्त रहने की शपथ दिलाई जाए और उसकी फोटो व वीडियोग्राफी कराई जाए। तलाश शुरू हुई तो 150 अपराधी मृतक पाए गए हैं, जिन पर पुलिस हिस्ट्रीशीट चला रही थी।
विज्ञापन

यही नहीं इनमें से अधिकांश ऐसे हैं जिनकी मृत्यु कई साल पहले हो चुकी है। इससे साफ हो गया कि भले ही जिले के कप्तान से लेकर थानेदार तक बदले हों पर पुलिस की लापरवाही का ढर्रा नहीं बदला है। बताया जा रहा है कि जिले के विभिन्न थानों में कुल 1700 हिस्ट्रीशीटर बदमाश दर्ज हैं। इसमें कई हिस्ट्रीशीटर ऐसे हैं जो वर्षों से लापता है। उनकी कोई खोजबीन नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई केस दर्ज होने पर खुलती है हिस्ट्रीशीट
कई आपराधिक केस में शामिल होने के बाद पुलिस द्वारा ऐसे बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोलती है। इसके बाद प्रत्येक थाने के रजिस्टर में इनका नाम दर्ज होता है और इन्हें समय-समय पर हाजिरी लगानी पड़ती है।

जिले के समस्त थानों में हिस्ट्रीशीटर बदमाशों को चिन्हित करने का अभियान चल रहा है। अभी तक करीब 1700 हिस्ट्रीशीटर के नाम सामने आए हैं। इनमें कुछ लोगों की मृत्यु होने के बाद भी उनके नाम दर्ज मिले हैं जिन्हें हटवाया जा रहा है। जो हिस्ट्रीशीटर बदमाश लापता है उसके बारे में भी पुलिस टीम पता लगा रही है। थानों में हिस्ट्रीशीटर बदमाश से एक शपथ पत्र भी भरवाया जाएगा।
-यमुना प्रसाद, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed