फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Hetmapur bridge construction exercise started, three districts will get benefit

Barabanki News: हेतमापुर पुल निर्माण की कवायद शुरू, तीन जिलों को मिलेगा लाभ

Mon, 26 Jun 2023 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 26 Jun 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Hetmapur bridge construction exercise started, three districts will get benefit
बाराबंकी। रामनगर विधानसभा क्षेत्र में हेतमापुर के पास सरयू नदी पर दशकों से चली आ रही पुल निर्माण की मांग पर एक बार फिर कवायद शुरू हुई है। प्रदेश के 22 पुलों के निर्माण की योजना में इस पुल का नाम भी शामिल है। पुल निर्माण से पहले लोक निर्माण विभाग ने इससे प्रभावित होने वाली आबादी को लेकर सर्वे शुरु करने के निर्देश दिए गए हैं। इस पुल के निर्माण होने से बाराबंकी ही नहीं बहराइच व सीतापुर के सैकड़ों गांवों की लाखों की आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन



रामनगर के हेतमापुर में सरयू नदी के किनारे बाबा नारायणदास का मंदिर है। इस धार्मिक स्थल पर जिले के साथ ही बहराइच, सीतापुर, गोंडा, बलरामपुर आदि जिले के लोग भी आते हैं। मेले का आयोजन होता है तो श्रद्धालु नाव से नदी पार करके आते हैं। बाढ़ के समय नाव बंद हो जाती है तो इन जिलों के लोग 80 से 100 किमी की अधिक दूरी तय करके प्रदेश की राजधानी लखनऊ तक पहुंचते हैं। इस पुल के बन जाने से कारोबार, खेती में तो मदद मिलेगी ही साथ ही बाढ़ के समय में भी राहत कार्य में बचाव सुगम हो सकेगा।
विज्ञापन



चूंकि यह पुल एक बड़ा प्रोजेक्ट है इसलिए इसका मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संज्ञान में भी है। प्रदेश सरकार लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश के 22 पुलों के शिलान्यास की योजना बना रही है। इसमें यह पुल भी शामिल है। अधिकारियों के अनुसार अब इसकी लागत करीब 500 करोड़ आ सकती है। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री जितिन प्रसाद ने बताया कि पुल निर्माण को लेकर अफसरों से स्टडी रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अब तक हुए ये तीन बड़े प्रयास
- 16 जनवरी 2013 को रिजर्व बैंक के गवर्नर डी. सुब्बाराव क्षेत्र से लोगों ने मांग की तो तत्कालीन डीएम मिनिस्ती एस. ने सर्वे कराकर 450 करोड़ का प्रस्ताव शासन में भेजा था।
- 14 अगस्त 2018 को सीएम योगी आदित्यनाथ बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा करने आए तो लोगों की पुल की मांग की। इस पर शासन को प्रस्ताव भेजा गया था।
- 21 जून 2021 को सेतु निगम ने लोक निर्माण विभाग को 474 करोड़ का इस्टीमेट बनाकर भेजा था। इसके बाद पुलिस निर्माण की उम्मीद और बढ़ गई।

शासन को भेजी गई रिपोर्ट : एमडी
सेतु निगम के प्रबंध निदेशक राकेश सिंह ने बताया के शासन के निर्देश पर पुल निर्माण को लेकर निगम ने अपनी आख्या भेज दी है। इसमें पुल निर्माण से लाभ पाने वाली आबादी आदि का ब्यौरा है। सेतु निगम कार्यदाई संस्था है। मंजूरी व बजट मिलन के बाद निर्माण कराया जाएगा।




10 साल से चल रहा संघर्ष
हेमतापुर के घाट के पास स्थानीय लोगों से संर्घष समिति बना रखी है जो लगातार पुल निर्माण की मांग कर रही है। सोशल मीडिया पर मंच बनाकर इसकी मांग हो रही है। बच्चा बच्चा करे पुकार, घाघरा को दो उपहार... जैसे नारे तक दिए गए हैं। बतनेरा की ग्राम प्रधान नंदनी अवस्थी के पति अंबरीश अवस्थी बताते है कि बीते 10 सालों से संघर्ष चल रहा है ताकि नाव के सफर से मुक्ति मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed