फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Hello I am Station Officer Nisha

हैलो...! मैं कोतवाल निशा वर्मा, दिक्कत बताएं

Wed, 29 Aug 2018 11:54 PM IST
Amarujala
Amarujala Updated Wed, 29 Aug 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
Hello I am Station Officer Nisha
छात्राओं ने देखा पुलिस स्टेशन - फोटो : Amarujala

पुलिस के कार्य करने का तरीका व कोतवाली का भ्रमण करने बुधवार को पहुंची छात्राओं में एक छात्रा को एसपी ने एक घंटे के लिए कोतवाल की कुर्सी पर बैठा दिया। कोतवाल बनी छात्रा ने काफी बेबाक अंदाज में पुलिसिंग करने का परिचय दिया। एसपी वीपी श्रीवास्तव ने छात्राओं से जागरूक बनने व किसी भी स्थिति का सामना करने की नसीहत दी और पुलिस को अपना मित्र समझने की अपील की।      

विज्ञापन

                  
शहर कोतवाली में बुधवार की दोपहर एक बजे पहुंची गंगा मेमोरियल गल्स डिग्री कालेज की छात्राओं ने कोतवाली का हाल देखा। एसपी वीपी श्रीवास्तव ने बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा निशा वर्मा को एक घंटे का कोतवाल बनाते हुए उसे सीयूजी नंबर भी सौंप दिया। इसके बाद छात्रा के पास फोन करवाकर जानकारी दी गई कि हाईवे पर हादसा हुआ है मदद की जाए। जिस पर छात्रा ने तत्काल संबंधित चौकी प्रभारी को निर्देश देते हुए कहा कि मौके पर जाकर पीड़ितों की मदद की जाए।
विज्ञापन


इसके बाद दूसरा फोन आया जिसमें लखपेड़ाबाग में हत्या होने की सूचना दी गई। इस पर भी छात्रा निशा दबाव में नहीं आई और तुरंत पुलिस भेजकर दोषियों पर कार्रवाई करने की बात कही। छात्रा ने कहा कि पुलिस में कमी होने के साथ बहुत अच्छाई भी है। कहा पुलिस कर्मी काफी दिक्कतों में काम करते है जिसमें उन्हें सुविधाएं बढ़ाने की जरूरत है। छात्रा ने कहा कोतवाल का सीयूजी नंबर उनकी कुर्सी व जीप पर बैठकर एक घंटे का कोतवाल बनने पर वह बहुत खुश है।            
विज्ञापन
विज्ञापन

                      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed