फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Heavy rains causing danger to life

तेज बारिश में छत गिरने से तीन जख्मी

Sun, 12 Aug 2018 10:21 PM IST
Amarujala
Amarujala Updated Sun, 12 Aug 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
Heavy rains causing danger to life
लोगों को परेशानी - फोटो : Amarujala

झमाझम बारिश ने एक बार फिर दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। रविवार को बारिश से शहर से लेकर ग्रामीण इलाके में कीचड़ व जलभराव की समस्या से लोग परेशान रहे। वहीं बारिश से दीवार व छत गिरने से दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


रविवार की भोर हुई बारिश के बाद उमस भरी गर्मी बढ़ गई। मगर, शाम होते ही हुई झमाझम बारिश से गर्मी से लोगों को राहत मिली। सफेदाबाद में हाइवे की सर्विस लेन के किनारे जानलेवा बने गड्ढ़ों में जलभराव की समस्या हादसे को दावत दे रही है। वहीं शहर में भी जगह-जगह जलभराव व कीचड़ की समस्या पैदा हो गई। मसौली ब्लॉक के सेमरहा गांव निवासी शिवलाल शुक्ला के मकान की छत अचानक भराभरा कर गिर गई।
विज्ञापन


जिसके नीचे खाना बना रही सीताकांत शुक्ल की पत्नी श्रद्वा व शशिकांत शुक्ला की पत्नी कुसुम मलबे के नीचे दबकर घायल हो गई। चीख-पुकार सुन दौड़े परिवारी जनों ने उन्हें मलवे से बाहर निकालकर आनन-फानन में सीएचसी ऊधौली पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, फतेेहपुर क्षेत्र के रसूलपनाह निवासी रामखेलावन दीवार के मलबे के नीचे दबकर घायल हो गए जिन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि झमाझम बारिश से किसानों के खेत में लगी धान की फसल लहलहा उठी। मौसम विभाग की माने तो जिले में रविवार को 14 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed