फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   health workers and village head dead by dengue

डेंगू से स्वास्थ्य कर्मी व प्रधान की मौत

Wed, 31 Aug 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Wed, 31 Aug 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
health workers and village head dead by dengue
रोते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी समेत दो लोगों की डेंगू की चपेट में आकर बुधवार को मौत हो गई। डेंगू से यह जिले में तीसरी मौत है। साथ ही दो मरीजों की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। स्वास्थ्य कर्मी की मौत के बाद आम लोगों समेत स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं अस्पताल प्रशासन ने डेंगू जैसे वायरस से निपटने के लिए अब तक कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए हैं। 
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनीकोडर में तैनात कुष्ठ रोग कर्मचारी (एनएमए) रामसिंगार सिंह को सोमवार को ठंड लगने के बाद तेज बुखार आया था जिनका उपचार सीएचसी में किया जा रहा था। हालत में सुधार न होते देख कर्मचारी को जिला अस्पताल से लखनऊ के विवेकानंद अस्पताल रेफर किया गया था जहां पर उपचार के दौरान बुधवार सुबह स्वास्थ्यकर्मी की मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं थाना टिकैतनगर क्षेत्र के ग्राम पट्टापुरकला के प्रधान बनतपती रावत (48) को 19 अगस्त को तेज बुखार आया था। जहां से उसे सीएचसी रुदौली से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। मरीज की आईजीएम रिपोर्ट पॉजीटिव थी। जिसके बाद उसे लखनऊ के केजीएमयू रेफर किया गया था। जहां बुधवार की सुबह उपचार के दौरान मरीज की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी बनीकोडर के कुष्ठ रोग कर्मचारी वीपी सिंह को भी डेंगू के लक्ष्ण पाए जाने पर जिला अस्पताल से लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल भेजा गया था। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बीते 24 अगस्त को रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम चाचूपुर सिरौलीकला निवासी विजय कुमार (40) पुत्र श्रीकिशन ने प्राइवेट पैथालॉजी में अपने ब्लड की जांच कराई जहां उसकी रिपोर्ट आईजीएम पॉजीटिव निकली।

उसे लखनऊ केजीएमयू रेफर कर दिया गया है। 20 दिन पूर्व डेंगू की चपेट में आकर शहर के मोहल्ला अयोध्यानगर निवासी संजय वर्मा के पुत्र आकाश वर्मा (22) की हालत बिगड़ती देख सफेदाबाद स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी।

एक माह के अंदर डेंगू की चपेट में आकर जहां तीन मौते हो चुकी हैं वहीं दो मरीज जिंदगी व मौत के बीच जूझ रहे हैं। डेंगू के बढ़ते मरीजों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग में डेंगू से बचाव के  लिए नई बिल्डिंग में डेंगू वार्ड बनाया गया है। और जांच किट पर्याप्त मात्रा में मंगा ली गई हैं। लेकिन अधिकांश मरीज निजी पैथालॉजी में टेस्ट करा लेते हैं। जिससे बाहर के मरीजों की जानकारी विभाग को नहीं हो पाती है। 


जिले में डेंगू से अब तक तीन लोगों की जान जा चुकी है और दो मरीज लखनऊ में भर्ती हैं। बीमारी की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल में डेंगू वार्ड बनवा दिया गया है। जहां पर डेंगू के मरीज मिले हैं, वहां पर टीम भेजकर दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। साथ ही किसी प्रकार के भी बुखार की गंभीरता से जांच कर टेस्ट के लिए जिला अस्पताल भेजे जाने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए स्वास्थ्य टीम बनाई गई है। -डॉ. डीआर सिंह, सीएमओ 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed