फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Health of 12 children deteriorated after eating Jatropha fruit.

Barabanki News: जेट्रोफा फल खाने से 12 बच्चों की तबीयत बिगड़ी

Mon, 02 Dec 2024 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 02 Dec 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Health of 12 children deteriorated after eating Jatropha fruit.
अखैय्यापुर गांव में जेट्रोफा फल खाने से बीमार होने के बाद सीएचसी पहुंचे बच्चे । -संवाद
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। विकास खंड क्षेत्र त्रिवेदीगंज में रविवार शाम मवेशी चराने गए 12 बच्चों ने जेट्रोफा फल का सेवन कर लिया। इससे सभी की तबीयत बिगड़ गई। उल्टियां होने लगीं और चक्कर आने लगे। आनन-फानन परिजन बच्चों को लेकर सीएचसी पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि परिजन बच्चों को अपनी जिम्मेदारी पर घर लेकर चले गए। देर शाम कुछ बच्चों को अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


त्रिवेदीगंज की ग्राम पंचायत अखैय्यापुर में रविवार शाम करीब 12 बच्चे जंगल की ओर मवेशी चराने के लिए गए थे। वहां बच्चों ने जेट्रोफा का फल लगा देखा और जानकारी के अभाव में जहरीले फल का सेवन कर लिया। इसके कुछ ही देर बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन


किसी को उल्टी आने लगी तो किसी को चक्कर, दस्त और मतली आ रही थी। इस पर बच्चे अपने घर पहुंचे। एक साथ इतनी बड़ी तादाद में बच्चों की तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। इनमें विजय (9), विवेक (7), रितिक (5), रोशन (4), लक्ष्मी (3), राज (7), पुष्पेंद्र (12), प्रियांशु (12), दीपांशु (8), लवकुश (10), हिमांशी (10) व दीपांशी (8) समेत अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन सभी को सीएचसी त्रिवेदीगंज ले गए। वहां डॉ. मनोज वर्मा ने बच्चों का प्राथमिक उपचार किया। एहतियातन बच्चों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन परिजनों ने जिला अस्पताल ले जाने से इनकार कर दिया। इस पर सीएचसी में परिजनों से बच्चों को स्वयं की जिम्मेदारी पर घर ले जाने की बात लिखित में ली गई और तबीयत बिगड़ने पर फौरन अस्पताल लाने की बात कही।


देर शाम कुछ बच्चों की तबीयत बिगड़ी तो परिजनों ने भिलवल व मंगलपुर के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया। अधीक्षक डॉ. हरिप्रीत सिंह ने बताया कि 24 घंटे तक असर रहता है। इसलिए बच्चों को जिला अस्पताल रेफर किया गया था लेकिन परिजन अपनी जिम्मेदारी पर घर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed