{"_id":"5e5ffe5a8ebc3ec559283c0e","slug":"health-camp-barabanki-news-lko5120756123","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में 350 लोगों की जांच कर दी गई दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में 350 लोगों की जांच कर दी गई दवाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। पोखरा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बलरामपुर समूह की हैदरगढ़ चीनी मिल की ओर से निशुल्क नेत्र परीक्षण परामर्श एवं उपाचार शिविर लगाया गया। शिविर में साढ़े तीन सौ लोगों की जांच कर चश्मा व दवाएं दी गईं।
बुधवार को पोखरा पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर बलरामपुर समूह की हैदरगढ़ चीनी मिल की ओर से निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व योजना के तहत निशुल्क विशाल नेत्र परीक्षण परामर्श एवं उपचार शिविर लगाया गया। चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक बीके यादव ने चिकित्सा विज्ञान के आदिगुरु धनवंतरी महराज के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर शिविर का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि बलरामपुर समूह जनहित के कार्यों को निरंतर जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है। किसानों से अधिक से अधिक गन्ना बोआई का रकबा बढ़ा कर जन सहयोग में भागीदारी करने की अपील की। नेत्र शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंद वर्मा, डॉ. राघवेंद्र तिवारी, डॉ. रुचि सिंह, डॉ. राजन दीक्षित के परामर्श पर मरीजों को निशुल्क चश्मा व दवा दी गई।
विज्ञापन
मुख्य महा प्रबंधक की पत्नी चंद्रावती यादव ने डॉ. के परामर्श पर माधुरीदेवी, गंगादेवी व रंजना बाजपेई आदि को चश्मा वितरित किया। चीनी मिल के महाप्रबंधक पावर प्लांट विपन गुप्ता, मुख्य प्रबंधक एनके शुक्ला, संजीव मिश्र, प्रबंधक राजवीर सिंह, मेडिकल आफीसर डॉ. अरुण पांडेय, फार्मासिस्ट प्रदीप यादव, सहायक प्रबंधक अजय सिंह, कार्मिक अधिकारी अटल सिंह, महेश मिश्र, सुरक्षा अधिकारी निरंजन कुमार व प्रधानाध्यापक प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे।