फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   health

सेवाभाव का ले संकल्प तभी होगा और सुधार: मयंकेश्वर

Sun, 03 Apr 2022 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
health
बाराबंकी। स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि पहले तीन साहब हुआ करते थे, डॉक्टर साहब, मास्टर साहब और वकील साहब। तीनों को जनता भगवान मानती थी लेकिन आज के समय में इसमें क्षार हुआ है। इसकी भरपाई हम सेवाभाव का संकल्प लेकर कर सकते हैं तभी स्वास्थ्य सेवाओं में और बेहतर सुधार होगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने ये बातें शनिवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ करते हुए कही। इससे पहले राज्यमंत्री ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया और यहां पर विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने कहा कि नये वर्ष के पहले दिन यदि चिकित्सक और कर्मचारी ये संकल्प लेते हैं तो हम दावा करते हैं स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार ही नहीं आएगा बल्कि हमारे प्रदेश की स्वास्थ्य सेवा विश्व की सबसे बेहतर स्वास्थ्य सेवा होगी। राज्यमंत्री ने इस दौरान दो बच्चों सिद्धार्थ और काव्यांश का जहां अन्नप्रासन कराया वहीं कोरोना का वैक्सीन लगवाने वालों को प्रमाण पत्र भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में राज्यमंत्री ने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए विभाग पूरी तरह से तैयार है। इसको लेकर मुख्यमंत्री प्रतिदिन समीक्षा कर आवश्यक निर्देश भी अधिकारियों को दे रहे हैं। सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कोरोना काल में जिस समय ऑक्सीजन का संकट उत्पन्न हुआ उस समय केवल भाजपा के जनप्रतिनिधि ही ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए पैसा देने में आगे आए।
जिले में सपा के जनप्रतिनिधि होने के बाद भी उन लोगों ने इसमें कोई रुचि नहीं दिखाई। मगर आज जिले में छह ऑक्सीजन प्लांट संचालित हैं। अब ऑक्सीजन की कमी से किसी की मौत नहीं होगी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक कुशमेश, सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा, सीएमएस डॉ. बृजेश कुमार, डीडीओ एके पांडेय, एसीएमओ डॉ. केएनएम त्रिपाठी, डॉ. राजीव सिंह, डॉ. संजय बाबू, डॉ. डीके श्रीवास्तव, डॉ. उपांत, डॉ. सौरभ शुक्ला, नितिन, केके गुप्ता आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम में नजर नहीं आए मंत्री और विधायक
कार्यक्रम के दौरान जो बैनर लगाया गया था उसमें राज्यमंत्री सतीश शर्मा, विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा और विधायक दिनेश रावत का नाम था। लेकिन मंच पर राज्यमंत्री और विधायक कोई नजर नहीं आए। इसे लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed