फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   health

अमनियापुर गांव में खसरा का प्रकोप, 12 बीमार

Tue, 28 Dec 2021 01:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
health
कोटवाधाम (बाराबंकी)। क्षेत्र के अमानियापुर गांव में फैले खसरे की चपेट में करीब 12 लोग आ गए हैं। इसका प्रकोप गांव में बढ़ता ही जा रहा है। लेकिन सूचना देने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव तक नहीं पहुंची जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

सीएचसी दरियाबाद अंतर्गत अमनियापुर गांव में खसरा तेजी से फैल रहा है। इसकी चपेट में आकर अंश (10), गौरव (15), छोटू (20), तन्मय (8), प्रदीप वर्मा (30), अक्षर (8), प्रियंका (6), मयंक बाजपेयी (40) बीमार हैं। यह लोग पिछले कई दिनों से इस रोग से ग्रसित हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव तक नहीं पहुंची जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिए जाने से परिवारीजन पीड़ितों का निजी चिकित्सकों से इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से खसरे का प्रकोप तेजी से गांव में बढ़ रहा है। इस बाबत सीएचसी अधीक्षक मथुरानगर डॉ. संतोष सिंह का कहना है कि खसरा रोग फैलने की जानकारी मिली है। मौके पर टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed