फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Health ATM closed due to technical fault

Barabanki News: तकनीकी खराबी से बंद पड़े हेल्थ एटीएम

Fri, 24 Mar 2023 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 24 Mar 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Health ATM closed due to technical fault
बाराबंकी। मरीजों की सुविधा के लिए लाखों रुपये खर्च कर लगाए गए हेल्थ एटीएम शुरू होते ही बीमारी का शिकार हो गए हैं। जिले के सात सामुदायिक व एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगे हेल्थ एटीएम में शुक्रवार को कोई चलता मिला तो कोई बंद पड़ा था। इससे यहां पर जांच के लिए आए लोग निराश होकर लौट गए।
विज्ञापन



फतेहपुर सीएचसी पर हेल्थ एटीएम का शुभारंभ एक सप्ताह पूर्व स्थानीय विधायक ने किया था। बृहस्पतिवार को मशीन के कक्ष में ताला लटक रहा था। मरीज मजबूर होकर लौट रहे थे। जानकारी करने पर पता लगा कि मशीन चालू ही नहीं हो पा रही है। लोग बताते हैं कि शुभारंभ के दौरान ही मशीन में विधायक की ब्लड रिपोर्ट ही गलत आ गई थी। इसके बाद सीएमओ को जांच के निर्देश भी दिए गए थे। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक अवनीश चौधरी ने बताया कि तकनीकी खराबी आने से मशीन शुरू नहीं हो सकी है। इसके लिए रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय में भेज दी गई है।
विज्ञापन



रामनगर क्षेत्र के त्रिलोकपुर पीएचसी पर लगा हेल्थ एटीएम भी तकनीकी खराबी के चलते बंद पड़ा था। यहां के चिकित्सक डॉ. सुनील वर्मा ने बताया कि कल तक मशीन चल रही थी। अचानक तकनीकी खराबी के चलते मशीन बंद हो गई। वहीं रामनगर और सिरौलीगौसपुर सीएचसी पर लगी मशीनें सही ढंग से चल रही हैं और लोग अपनी जांच भी करा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed