Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Headmaster suspended over irregularities in Mid-Day Meal (MDM) scheme

Barabanki News: एमडीएम में अनियमितता पर हेडमास्टर निलंबित

Sat, 07 Nov 2026 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 07 Nov 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Headmaster suspended over irregularities in Mid-Day Meal (MDM) scheme
बाराबंकी। त्रिवेदीगंज ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय नेवाजपुर के प्रधानाध्यापक रामदत्त वर्मा को एमडीएम (मध्याह्न भोजन) में अनियमितता, उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना और पदीय दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी के औचक निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पंजीकृत 89 छात्रों के सापेक्ष मात्र 47 छात्र उपस्थित पाए गए। इसके अलावा, विद्यालय के शौचालय और हैंडवाश यूनिट में जल आपूर्ति ठप मिली, एमडीएम की गुणवत्ता मेन्यू के मानक के अनुरूप नहीं थी, और शैक्षिक व भौतिक परिवेश अत्यंत खराब पाया गया।
विज्ञापन

शिक्षक की ओर से कंपोजिट ग्रांट के बिल-वाउचर उपलब्ध नहीं कराए गए और न ही प्रेरणा पोर्टल पर ऑनलाइन उपस्थिति व शिक्षक डायरी भरी जा रही थी। शुक्रवार को बीएसए नवीन कुमार पाठक ने शिक्षक को निलंबित करते हुए बीईओ कार्यालय त्रिवेदीगंज से संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed