फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   head master arrest

दो साल से फरार फर्जी प्रधानाध्यापक गिरफ्तार

Thu, 08 Jul 2021 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
head master arrest
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। सुबेहा पुलिस ने दो साल से फरार एक फर्जी प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर लिया है। डाकघर की एनएससी पर लिखे फोन नंबर की लोकेशन सर्विलांस से मिलने पर उसे जिला बस्ती के घर से पकड़ा गया है।
विज्ञापन

ब्लॉक में फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर सुरेंद्र नाथ परिषदीय स्कूल में प्रधानाध्यापक के पद नौकरी कर रहा था। शासन के निर्देश पर बीते दो साल पहले हुई जांच के दौरान वह लापता हो गया था। शैक्षिक व अन्य प्रमाण पत्रों के फर्जी मिलने पर दो साल पहले पुलिस ने बीईओ की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

इसके बाद से उसकी तलाश हो रही थी। इस दौरान आरोपी द्वारा डाकघर से खरीदी गई एनएससी पर लिखे फोन नंबर को सर्विलांस पर लगाए जाने पर फर्जी प्रधानाध्यापक की लोकेशन पता चल सकी। पुलिस ने बस्ती थाना कप्तानगंज के बेलसड़ से निवासी रामराज विश्वकर्मा (कथित फर्जी प्रधानाध्यापक सुरेंद्र नाथ) को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि फोन नंबर को सर्विलांस पर लगाने पर फर्जी शिक्षक की लोकेशन पता चली। पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed