{"_id":"62547c23893f1f7af36c41e7","slug":"head-constable-suspend-barabanki-news-lko625698313","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेड कांस्टेबल द्वारा रिश्वत लेने का वीडियो वारयल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेड कांस्टेबल द्वारा रिश्वत लेने का वीडियो वारयल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। फतेहपुर सीओ ऑफिस में तैनात हेड कांस्टेबल द्वारा रिश्वत लेने का एक वीडियो सोमवार को वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया। सीओ की तहरीर पर हेड कांस्टेबल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सीओ को मामले की जांच सौंपी गई है।
वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्ष आपस में समझौता करके फतेहपुर के सीओ कार्यालय पहुंचते हैं। यहां मिले हेड कांस्टेबल भोला शंकर पाठक से मामले के निस्तारण की बात कही जाती है। इस दौरान हेडकांस्टेबल द्वारा रिश्वत मांगी जाती है। दो हजार रुपये की मांग के बाद दोनों पक्ष करीब 1800 रुपये जुटाकर उसे देते हैं। इसी दौरान किसी ने पूरे मामले का वीडियो बनाया। सोमवार दोपहर यह वीडियो तेजी से वायरल होने लगा तो एसपी अनुराग वत्स ने मामले को गंभीरता से लिया।
वीडियो की जांच की गई तो प्रथमदृष्टया वाकया सही निकला। शाम को एसपी ने हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया। एसपी के निर्देश पर फतेहपुर के सीओ योगेँद्र कुमार द्वारा दी गई तहरीर पर फतेहपुर कोतवाली में ही हेड कांस्टेबल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। पूरा दिन पुलिस विभाग में इस वीडियो की चर्चा होती रही। सीओ फतेहपुर योगेंद्र कुमार ने बताया कि निलंबन की कार्रवाई के बाद केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।