{"_id":"5831e6944f1c1bbc06b39cf3","slug":"he-bank-closed-crowd-at-atm","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक बंद, एटीएम पर जुटी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक बंद, एटीएम पर जुटी भीड़
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sun, 20 Nov 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
एटीएम पर जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकों में रविवार को अवकाश के चलते एटीएम पर लोगों की लंबी लाइन लगी रही। वहीं शहर में एसबीआई को छोड़कर ज्यादातर बैंकों के एटीएम बंद रहे जिससे हर किसी को पैसे निकालने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यही हाल ग्रामीण इलाकों में भी रहा। वहां तो ज्यादातर एटीएम के ताले ही नहीं खोले गए। इसके चलते नकदी निकालने के लिए कस्बा व गांवों के लोग इधर-उधर भटकते रहे।
रविवार का बैंकों मेें अवकाश होने के चलते जहां भीड़ नहीं दिखी वहीं पैसे निकालने के लिए एटीएम पर लोगों की लंबी लंबी कतारें लगी रही। शहर में लगे एसबीआई के सभी एटीएम से पैसे निकलते रहे जिससे वहां पर नकदी निकालने वालों की लंबी लाइन देखने को मिली। इसके अलावा अन्य बैंकों के एटीएम महज शोपीस ही बने रहे। ज्यादातर एटीएम में पहुंचने वाले लोग यहां बिना पैसे के ही वापस लौटे।
यहां लगे एटीएम की मशीन जरूर देखने को मिली लेकिन उनमें से पैसा नहीं निकल सका। बताया जा रहा है कि अवकाश के चलते एटीएम पर भारी भीड़ होने के चलते कई बैंकों ने एटीएम मेें नकदी ही नहीं डाली। जबकि एटीएम से पैसे निकलने की आस में पहुंचे आम लोग बिना पैसे मिले ही बैरंग वापस लौटने के लिए मजबूर हुए। यही हाल ग्रामीण इलाकों में भी रहा।
विज्ञापन
जिले के फतेहपुर, रामनगर, रामसनेहीघाट, हैदरगढ़, देवा, कुर्सी, बदोसराय, सआदतगंज, सुबेहा, जैदपुर, कोठी, सतरिख, मसौली, टिकैतनगर आदि विभिन्न जगहों पर लगे बैंकोें के एटीएम बंद ही रहे जिससे यहां के लोग कहीं भी नकदी नहीं निकाल सके।
शहर में लगे एटीएम से निकलने लगे दो हजार के नोट
शहर में लगे स्टेट बैंक के ज्यादातर एटीएम से रविवार को दो हजार के नोट निकलने लगे हैं। एटीएम पर रुपये निकालने पहुंचे लोगोें को जब दो हजार की नोट मिली तो उनके चेहरे पर इसकी खुशी भी देखी गई। दो हजार का नोट निकालने के बाद सत्यप्रेमीनगर के मोनू त्रिवेदी ने कहा कि कई दिन बैंक दौड़े, लेकिन दो हजार का नोट पहली बार मिला है। वहीं किराना व्यापारी बबलू गुप्ता भी दो हजार की नोट पाकर काफी गदगद दिखे।