{"_id":"576197f34f1c1b451e11b73d","slug":"havy-rain-fall","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश ने किया तरबतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश ने किया तरबतर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कई दिनों से मौसम की बेरुखी की मार झेल रहे लोगों को बुधवार की शाम हुई झमाझम बारिश ने काफी राहत दी। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में खूब बारिश हुई। बच्चों व युवाओं ने लॉन, मैदान व छत पर बारिश का भरपूर आनंद लिया तो जगह-जगह हुए जलभराव ने नगर पालिका के साफ-सफाई के दावों की पोल खोल दी है।
विज्ञापन
कई जगहों पर सड़कें नहरे तो मोहल्ले टापू बन गए। बुधवार सुबह मौसम का मिजाज काफी तल्ख रहा। लेकिन दोपहर में तेज धूप व उमस के कारण लोग हलकान रहे। शाम करीब साढ़े चार बजे आसमान में काले घनघोर बादल छा गए। कुछ ही देर में झमाझम बारिश शुरू हो गई। अचानक प्री-मानसून बारिश से लोगों ने उमस व गर्मी से राहत महसूस की।
विज्ञापन
कृषि विभाग के लोगों की माने तो करीब 18 मिमी बारिश हुई है। इस मौसम में पहली बार हुई तेज बारिश ने नगर पालिका के नाली व नालों के साफ-सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। कई जगहों पर पानी भर गया। पीरबटावन दुर्गापुरी, जलालपुर में कई जगहों पर नालियों के चोक होने से गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा।
विज्ञापन
सड़कों पर करीब एक फीट तक पानी भर गया, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। लखपेडाबा, आजाद नगर, कालिकाजी पुरम सहित कई जगहाें पर टापू जैसा माहौल रहा। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में करीब दो फीट तक पानी भर गया। राजकीय इंटर कॉलेज नगर के खेल मैदान में भी पानी भरा रहा।