फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Hanuman Jayanti worship

हनुमान जयंती पर जिले भर में हुआ बजरंगबली का पूजन-अर्चन

Sat, 23 Apr 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sat, 23 Apr 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Hanuman Jayanti worship
बाराबंकी। शुक्रवार को हनुमान जयंती के अवसर पर धनोखर हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
 हे दुखभंजन मारुतिनंदन सुन लो मेरी पुकार, पवनसुत विनती बारंबार... आदि स्तुति और जयकारों के बीच संकट मोचन पवनसुत हनुमान की जयंती पर जिले भर में पूजन अर्चन हुआ। शहर के मंदिरों में उनकी अराधना के लिए भक्तों की कतारें लगीं।
विज्ञापन


उत्साही भक्तों ने प्रसाद वितरण भी किया। धनोखर स्थित हनुमान मंदिर पर हनुमान चालीसा, सुंदरकांड पाठ हुआ तो मंदिरों में बजरंगी केे जयकाराें से वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन


शहर के धनोखर चौराहा स्थित हनुमान मंदिर में शुक्रवार सुबह से ही भक्तों ने पूजन-अर्चन शुरू कर दिया। घंटा घड़ियाल की गूंज के साथ ही जयकारों के बीच हनुमान जी को फूलों की माला व प्रसाद चढ़ाकर भक्तों ने मंगल कामना की। यहीं पर संगीतमयी सुंदरकांड के पाठ के साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार संतोषी माता मंदिर स्थित हनुमान मंदिर, ब्रह्मचारी आश्रम, नागेश्वरनाथ मंदिर, कैलाश आश्रम, रेलवे स्टेशन पर स्थित मंदिर पर भजनों की गूंज रही। शाम होते ही हनुमान जयंती पर मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मसौली कस्बा स्थित हनुमान मंदिर में भक्तों का सुबह से ही तांता लगा रहा।

लखपेड़ाबाग व सफेदाबाद स्थित हनुमान मंदिर में भक्तों हनुमान चालीसा का पाठ किया। रामनगर क्षेत्र में रानी बाजार, बुढ़वल रेलवे स्टेशन व पक्का तालाब हनुमान मंदिर में भक्तों ने पूजा अर्चना की। बजरंग परिवार के युवा कार्यकर्ताओं ने औसानेश्वर मार्ग पर पुत्तन सिंह के मकान के समीप कार्यक्रम का आयोजन किया।


इस मौके पर सभासद अलोक तिवारी, मनीष तिवारी, अर्जुन गुप्ता, अमित कुमार समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। हैदरगढ़ कस्बा स्थित विजयी हनुमान मंदिर, लखनऊ मार्ग के समीप संकटमोचन मंदिर में भक्तों ने पूजा-अर्चना की। टीकारामधाम स्थित मंदिर, कस्बा सुबेहा में शनिचर बाजार स्थित हनुमान मंदिर में भक्तों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed