फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Gujarat company liked Barabanki's skills, selected three daughters

Barabanki News: गुजरात की कंपनी को भाया बाराबंकी का हुनर, तीन बेटियों का चयन

Thu, 17 Jul 2025 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 17 Jul 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Gujarat company liked Barabanki's skills, selected three daughters
बाराबंकी। जिले की बेटियों ने फिर साबित कर दिया कि हुनर और मेहनत के दम पर कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। हर बड़े बदलाव की शुरुआत छोटे सपने से होती है और जब सपना मेहनत से जुड़ता है तो सफलता सामने होती है।
विज्ञापन


14 जुलाई को जीआईटीआई महुआमऊ में आयोजित रोजगार मेले में गुजरात की प्रतिष्ठित कंपनी आरआर मैनपावर सर्विसेज अहमदाबाद ने तीन होनहार छात्राओं का चयन किया था। बुधवार को लखनऊ में आयोजित विशेष कार्यक्रम में तीनों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


आरआर मैनपावर सर्विसेज अहमदाबाद कंपनी में चयनित पूजा शर्मा, साधना शर्मा व माया लक्ष्मी की कहानी उन हजारों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है जो छोटे कस्बों से बड़े सपने देखते हैं। न सीमाएं रोकीं, न संसाधनों की कमी, बस मेहनत, समर्पण और आत्मविश्वास ने काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी प्रतिनिधियों ने खुले तौर पर कहा कि इन छात्राओं की दक्षता, व्यवहार और तकनीकी ज्ञान ने उन्हें खासा प्रभावित किया। नोडल आईटीआई महुआमऊ के प्रधानाचार्य आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि हमारी बेटियों ने साबित कर दिया कि हुनर और लगन हो तो कोई भी सीमा रास्ता नहीं रोक सकती। हमारे यहां की बेटियां सिर्फ पढ़ती ही नहीं बल्कि तकनीकी क्षेत्र में भी खुद को साबित कर रही हैं। यह सफलता पूरे जिले के लिए प्रेरणा है।



प्रमुख सचिव ने किया सम्मानित
हौसले बुलंद हों तो मंजिल खुद रास्ता बना लेती है। यह कहावत उस वक्त साकार हो गई जब बाराबंकी की तीन होनहार बेटियों पूजा शर्मा, साधना शर्मा व माया लक्ष्मी को नियुक्ति मिलने के बाद लखनऊ में प्रमुख सचिव व्यवसायिक शिक्षा कौशल विकास डॉ. हरिओम ने सम्मानित किया। यह सम्मान न केवल उनके परिवार और संस्थान के लिए गर्व का विषय है बल्कि जिले की बेटियों के बढ़ते आत्मविश्वास और कौशल विकास की दिशा में एक अहम उपलब्धि भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed