{"_id":"6aea48caec8ff5e24e0a5a98","slug":"gst-team-raids-shops-in-bhilwal-barabanki-news-c-315-1-brb1027-183573-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: भिलवल में जीएसटी टीम का दुकानों पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: भिलवल में जीएसटी टीम का दुकानों पर छापा
Wed, 04 Nov 2026 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 04 Nov 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज। भिलवल बाजार में मंगलवार शाम केंद्रीय जीएसटी टीम ने छापा मारा। कार्रवाई से स्थानीय व्यापारियों में अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस के अनुसार केंद्रीय जीएसटी टीम सबसे पहले भिलवल बाजार स्थित बड़कऊ ज्वैलर्स की दुकान पर पहुंची। टीम ने यहां दुकान के सभी महत्वपूर्ण अभिलेखों की गहनता से जांच की। इसके साथ ही, दुकान में रखे गए विभिन्न सामान की भी पड़ताल की गई। इस जांच प्रक्रिया में काफी समय लगा।
बड़कऊ ज्वैलर्स की दुकान पर जांच के बाद, टीम मोधू पुरवा मोड़ स्थित बड़कऊ किराना दुकान पर पहुंची और देर शाम तक अभिलेखों की विस्तृत जांच की। छापे की सूचना पर एसएचओ लोनीकटरा अभिमन्यु मल्ल मौके पर पहुंचे और व्यापारी व जीएसटी अधिकारियों से बातचीत की। सीओ समीर सिंह ने बताया कि केंद्रीय जीएसटी टीम ने व्यापारी के यहां छापा मारा है, लेकिन अभिलेखों की जांच संबंधी स्थानीय जानकारी नहीं मिली है।