फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   ground breaking ceremony

छह अरब 64 करोड़ से लगेंगी और दस इकाइयां

Fri, 03 Jun 2022 12:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
ground breaking ceremony
बाराबंकी। जिले में छह अरब 64 करोड़ 63 लाख रुपये की लागत से दस नई इकाइयां स्थापित कर दो हजार से अधिक लोगों को रोजगार से जोड़ा जाएगा। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के लोक सभागार में हो रहे मिनी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी कार्यक्रम में उद्यमियों के साथ जनप्रतिनिधि और अधिकारी भाग लेंगे। यह सभी इकाइयां तीन करोड़ रुपये से कम लागत से स्थापित होंगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार द्वारा औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देने से जिले में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। दो साल पहले 14 एमओयू पर हस्ताक्षर के बाद 13 इकाइयां संचालित हो चुकी हैं। अब दस और नई इकाइयां स्थापित करने के लिए शुक्रवार को होने वाले मिनी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में मुहर लग सकती है।
विज्ञापन

इसमें मेसर्स चेयरटेक, सांवरिया एल्युमीनियम, आरएसडी गृह उद्योग, एकता स्नैक्स, मेटर रिफाइनरी एंड स्मेल्टिंग इंडस्ट्रीज, चौहान इंटर प्राइजेज, मनकापुर सीड्स कोऑपरेटिव, राधा एग्रो इंडस्ट्रीज, कृष्णा प्लास्टिक इंडस्ट्रीज और रॉनिन बायोटेक इकाइयों के निवेशक भाग लेंगे। इन उद्यमियों द्वारा जिले में छह अरब 64 करोड़ 63 लाख रुपये का निवेश किये जाने पर मुहर लग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सभी इकाइयां तीन करोड़ रुपये से कम की लागत से लगेेगी। जिले में इन नई इकाइयों के शुरू होने से करीब दो हजार से अधिक लोगों को रोजगार से जोड़ा जा सकेगा। मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। नई इकाइयों के लगने से रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।
पीएम के सामने होंगे जिले के 28 निवेशक
प्रधानमंत्री मोदी केे सामने शुक्रवार को लखनऊ में होने जा रहे ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में जिले के 28 उद्यमी सामने होंगे। यह उद्यमी तीन करोड़ से अधिक की इकाइयां जिले में स्थापित करने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर करेंगे।

इनमें गोदरेज एग्रोवेट, हिलटॉप ट्रेडर्स, त्रिवेणी अलमीरा, नेचर पॉली प्लास्ट, गोयल एलायड इंडस्ट्रीज, शालीमार इंजीनियरिंग वर्क्स, सियाराम फूड्स समेत कई अन्य इकाइयां शामिल हैं। इन सभी को सम्मानित भी किया जाएगा। इसे लेकर जिले के इन उद्यमियों को देर शाम सीएम आवास पर आमंत्रित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed