{"_id":"588107794f1c1b4216efe57e","slug":"grew-cold-the-school-closed-till-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फीली हवा ने कंपकंपाया, स्कूल 22 तक बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फीली हवा ने कंपकंपाया, स्कूल 22 तक बंद
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Fri, 20 Jan 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में बुधवार की दोपहर परिवार के साथ जाता व्यक्ति। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम का मिजाज लगातार खराब होता जा रहा है। बृहस्पतिवार की भोर बह रही बर्फीली हवाओं से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। भीषण शीतलहर के चलते बीते 24 घंटा में पारा डेढ़ डिग्री लुढ़क कर छह डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। हालांकि दोपहर में खिली धूप में लोगों ने राहत महसूस की। शाम ढलते ही फिर से गलन बढ़ने से लोग घरों में कैद हो गए। शीतलहरी को देखते हुए जिलाधिकारी अजय यादव ने कक्षा आठ तक सभी विद्यालय 22 जनवरी तक बंद करने के आदेश दिए हैं।
बीएसए पीएन सिंह ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से ठंड फिर से बढ़ गई है। इसे को देखते हुए जिले के परिषदीय, मान्यता प्राप्त, गैर मान्यता प्राप्त समेत सभी विद्यालय 22 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं। आदेश का अनुपालन न करने वाले विद्यालय संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जम्मू-कश्मीर में हुई भीषण बर्फबारी का असर पूरी तरह से मैदानी इलाकों में दिखाई पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को भी भोर में बर्फीली हवाओं के बहने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 24 घंटा में गिर कर 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। भीषण गलन के बीच बह रही शीतलहर लोगों ने नश्तर की तरह चुभती रहीं। घर के बाहर जहां तहां लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए।
विज्ञापन
घरों में रहे लोग भी रजाई में ही दुबके रहे। भीषण गलन भरी ठंड में नन्हे मुन्ने ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। हालांकि दोपहर में खिली धूप में लोगों ने राहत महसूस की। खेल मैदान व पाक भी बच्चों से गुलजार रहे। लेकिन शाम ढलते ही फिर से लगन बढ़ गई। जिससे लोग घरों में कैद हो गए। बृहस्पतिवार को तापमान अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।