{"_id":"760f7265820b1feab6fabd2baa9ebc33","slug":"green-trees-cut-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम के पेड़ों पर चला आरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम के पेड़ों पर चला आरा
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Mon, 15 Feb 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन विभाग व पुलिस की मिली भगत से हरियाली पर आरा चलाया जा रहा है। वह भी इस समय जब आम के पेड़ों में बौर आने लगा है। गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने मौके पर जाकर जांच करने के बदले ठेकेदार को सूचना देकर भगा दिया।
थाना सफदरगंज के अन्तर्गत ग्राम भिखारीलालपुरवा निवासी उमाशंकर ने अपनी बाग बेंच दी है। गांव के बाहर स्थित नीम माता के पास एक बाग में रविवार को आम के पेंड़ों की कटान चल रही थी। गांव वालों ने इसकी सूचना थाने पर दी। लेकिन हल्का सिपाहियों ने मौके पर जांच करने से पहले ठेकेदार का बचाव करते हुए उसे सूचना देकर मौके से भगा दिया। बाग में नीम, आम, चिलवल के कई पेड़ लगे हैं जिसका सौदा हो चुका है।
अब इन पेड़ो की सुरक्षा राम भरोसे ही है। आम के पेड़ों में बौर आना शुरु हो गया है इस बीच आम के पेड़ो का परमिट नहीं जारी किया जाता है। इससे साफ पता चलता है कि वन विभाग व स्थानीय पुलिस की मिली भगत से पेड़ों की कटान धड़ल्ले से कराई जा रही है। सफ दगंज थानाध्यक्ष जैनुद्दीन अंसारी ने बताया कि हो सकता है कि वन विभाग ने परमिट हो फिर भी सिपाहियों को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी। अगर बिना परमिट कटान पाई गई तो ठेकेदार पर वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।