फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   gram panchayat

लापरवाह सचिवों पर गिरेजी गाज, हो रहे चिह्नित

Tue, 09 Feb 2021 12:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
gram panchayat
बाराबंकी। सरकारी योजनाओं में लापरवाही करने वाले सचिवों में गाज गिर सकती है। सीडीओ के निर्देश पर जिले के पंद्रह विकासखंडों से ऐसे तीन-तीन सचिवों की सूची खंड विकास अधिकारियों से मांगी गई है। इनका वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण और कार्यक्षेत्र में भी बदलाव करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

जिले के पंद्रह विकासखंडों में करीब सवा दो सौ की संख्या में ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारी तैनात हैं। इनके कंधों पर सरकार की योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने के साथ निर्माण कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखना है। लेकिन देखने में आ रहा है कि कई सचिव पीएम आवास, सामुदायिक शौचालय समेत कई अन्य सरकारी गतिविधियों में लापरवाही बरत रहे हैं।
विज्ञापन

न समय पर जीओ टैग कर रहे हैं और न ही निर्माण कार्य में तेजी लाने में रुचि दिखा रहे हैं। इस पर सीडीओ मेधा रुपम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए लापरवाही सचिवों की सूची मांगी है। इसके बाद प्रत्येक विकासखंड से ऐसे तीन-तीन सचिवों की सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना निदेशक कार्यालय में तैयारी हो रही इस सूची को सीडीओ के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद लापरवाह सचिवों पर वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। विभागीय सूत्रों के अनुसार इन सचिवों के कार्यक्षेत्र में भी व्यापक स्तर पर फेरबदल करने की तैयार चल रही है।

कई सचिवों द्वारा अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन समयानुसार नहीं किया जा रहा है। इससे सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को समय पर नहीं मिल पा रहा है। ऐसे तीन-तीन सचिवों की सूची प्रत्येक ब्लॉक से मांगी गई है। इनके विरुद्ध कार्रवाई की तैयारी है।
-डॉ. भोलानाथ कनौजिया, पीडी, डीआरडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed