सरकारी अस्पताल की दवा का नमूना फेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। सरकारी अस्पताल की दवाएं भी मानकों पर खरी नहीं उतरी है। आठ महीने पहले जिला अस्पताल के औषधि भंडारण कक्ष से एक दवा सैंपल लिया गया था। प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट में दवा का नमूना फेलोअर साबित हुआ। अब दवा की आपूर्ति करने वाली कंपनी ने जांच को चैलेंज करते हुए दवा की जांच कोलकाता प्रयोगशाला से कराए जाने की अपील की है। बता दें कि बीते नवंबर 2014 में औषधि निरीक्षक ओपी यादव ने जिला अस्पताल के औषधि भंडारण कक्ष से मेट्रोसिड(400) के नमूने को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा था। जांच रिपोर्ट में लिए गए सैंपल में दवा मानकों पर खरी नहीं उतर सकी। औषधि निरीक्षक ओपी यादव ने बताया कि जांच रिपोर्ट में दवा मानकों पर खरी नहीं उतरी है। टेबलेट में 95 फीसदी दवा होनी चाहिए, लेकिन जांच रिपोर्ट में दवा की मात्रा 30.94 प्रतिशत ही पाई गई। नमूने फेल होने पर विभाग ने हापुड़ के सिद्वदीप बायोटेक को नोटिस जारी किया गया था। इस पर कंपनी ने नमूनेे को चैलेंज करते हुए इसकी जांच कोलकाता लैब से कराए जाने का आग्रह किया है। औषधि निरीक्षक ने बताया कि मामले की अभी जांच चल रही है। पूरे मामले से उच्चाधिकारियों केे अवगत करा दिया गया है। जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती है तब तक नमूना कोलकाता को भेज पाना संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही कई और दवाओं के नमूने लेकर जांच को भेजे गए थे, जिनकी जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई है। उम्मीद है कि इनकी भी जांच रिपोर्ट इसी हफ्ते आ जाएगी।