फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Goods worth 10 lakh reduced to ashes due to fire in warehouse

Barabanki News: गोदाम में आग से 10 लाख का सामान राख

Wed, 28 Jun 2023 10:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 28 Jun 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
Goods worth 10 lakh reduced to ashes due to fire in warehouse
सतरिख में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग
विज्ञापन

फोटो- 57
संवाद न्यूज एजेंसी
सतरिख (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र के शरीफाबाद गांव स्थित एक गोदाम में शॉर्ट सर्किट से बुधवार को आग लग गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन उतनी देर में ही लाखों का नुकसान हो गया है।
गांव के चौराहे पर स्थित शहर के सिविल लाइन निवासी अमरदीप सिंह का गोदाम है, जिसमें नसायनिक सामान रखा हुआ था। बताते हैं कि बुधवार सुबह गोदाम से धुंआ निकल रहा था। इसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने उन्हें और फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंचे अमरदीप ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है और बुझने के बाद गोदाम में रखा ब्लीचिंग पाउडर आदि करीब 10 लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया है।
विज्ञापन

---------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

लग गया जाम
आग बुझाने के दौरान फायर ब्रिगेड के वाहन सड़क पर खड़े होने की वजह से रास्ते पर जाम लग गया। इसके बाद जाम हटवाने के लिए पुलिस को घंटों मशक्कत करनी पड़ी।
-------------------------------------------------------------
निरस्त किया गया लाइसेंस
आग लगने के बाद गोदाम पर जिला कृषि रक्षा अधिकारी प्रीति किरन बाजपेयी पहुंच गई। उन्होंने बताया कि गोदाम मालिक के नाम कीटनाशक का लाइसेंस है और गोदाम में कीटनाशक आदि होने की सूचना मिली है। उनके मुताबिक वहां कीटनाशक के पैकेट नजर आ रहे थे, जिसके लिए गोदाम के मालिक से स्पष्टीकरण मांगते हुए उनका लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed