{"_id":"693dd0849be1901c0303992d","slug":"goal-setting-will-lead-to-success-dios-barabanki-news-c-315-1-brp1006-153978-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य निर्धारण से मिलेगी सफलता : डीआईओएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य निर्धारण से मिलेगी सफलता : डीआईओएस
Sun, 14 Dec 2025 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 14 Dec 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज घुंघटेरमें आयोजित वार्षिकोत्सव में नृत्य प्रस्तुत करती छात्राएं।
घुंघटेर। स्थानीय राजकीय इंटर कॉलेज में शनिवार को शैक्षणिक कॅरिअर गाइडेंस कार्यक्रम एवं वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर की। कॅरिअर गाइडेंस मेले में विभिन्न विषयों, प्रतियोगी परीक्षाओं तथा रोजगार के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी।
डीआईओएस ओपी ने त्रिपाठी विद्यार्थियों को बताया कि सही मार्गदर्शन एवं लक्ष्य निर्धारण से ही कॅरिअर में सफलता प्राप्त की जा सकती है। कहा कि आज विद्यार्थियों के पास मार्गदर्शन के अनेक संसाधन उपलब्ध हैं, जिनमें पंख पोर्टल एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इस पर पंजीकरण कर छात्र विभिन्न कॅरिअर योजनाओं एवं अवसरों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए गए तथा मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्या डॉ सबा सिद्दीकी ,नवीन वर्मा,नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।