{"_id":"577951b14f1c1bbc777f9e13","slug":"girls-were-civil-for-bajirao-mastani-suite","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजीराव मस्तानी सूट की दीवानी हुईं युवतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजीराव मस्तानी सूट की दीवानी हुईं युवतियां
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sun, 03 Jul 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
बाजारों में छाई ईद की रौनक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुशियों के त्योहार ईद पर सबसे अलग दिखने की चाह में बच्चों से लेकर बड़ों की तैयारियां जोरो पर हैं। खास तौर पर लड़कियां हटके लुक्स के लिए बाजार से लेकर पार्लर के चक्कर लगा रही हैं। कपड़े, चूड़ी, आर्टिफिशिअल ज्वैलरी की दुकानों पर रविवार को भी भारी भीड़ रही। रमजान-उल-मुबारक के आखिरी दिनों में बाजार गुलजार हो रहे हैं।
कपड़ों में युवतियों को बाजीराव मस्तानी सूट पहली पसंद है, दुकानदार पवन जैन का कहना है कि सबसे ज्यादा बाजीराव मस्तानी, प्लाजो सूट व गाउन की डिमांड हो रही है। रविवार को दुकानें अक्सर बंद रहती हैं लेकिन ईद का सीजन होने पर बाजार में काफी रौनक रही। रफीनगर मोहल्ला निवासी शाफिया ने बताया कि ईद की खरीदारी इन दिनों में करने पर ईद वाले दिन पूरा मौका मस्ती करने का मिल जाता है।
वहीं चूड़ियों की खरीदारी करने अपने सहेली निर्मला देवी के साथ आई बेगमगंज निवासी जीनत ने बताया कि वह ईद पर सनम-रे की चूड़ियों की खरीदारी अपने सूट के मैचिंग की है। वहीं आयशा का कहना है कि ईद पर कुछ अलग लुक्स होना चाहिए इसके लिए दो दिन से दुकानों पर जाकर कपड़े देखती हैं आज उन्होंने अपनी मनपंसद बाजीराव मस्तानी सूट खरीदकर काफी गदगद थी।
विज्ञापन
बाजीराव मस्तानी के बड़े फैन
कपड़ा व्यवसाई पवन जैन ने बताया कि शहर में सजे ईद के बाजार में फिल्मों का काफी असर है। बाजीराव मस्तानी सूट गर्ल्स की पहली पंसद है। कई गर्ल्स ने पहले आकर कलर, साइज की बुकिंग भी करा चुकी हैं। दुकान से बिकने वाले कपड़ों में सबसे ज्यादा बाजीराव मस्तानी, प्लाजो, गाउन की लूट मची है।
ब्रेसलेट की भी धूम
घंटाघर के पास आर्टिफिशियल गहनों के बिक्रेता मो. फैजल अंसारी बताते हैं कि इस बार गोल्डेेन कलर में आया ब्रेसलेट खरीदने में गर्ल्स काफी दिलचस्पी ले रहीं हैं। कोई किसी खास को ईद की ईदी के लिए तो खुद के पहनने के लिए खरीद रहा है। वहीं चूड़ी बिक्रेता जुबेर ने बताया कि चूड़ियों में सनम-रे की जहां धूम मची हुई है वहां बिजली चूड़ी भी बिजली गिराने को बेताब है।
ईद को मिठास देंगी लच्छेदार सेवंइयां
ईद में सेवंइयों का अपना अलग वजूद रहता है। सेवई बिक्रेता मो. बिलाल कहते हैं कि मिठाई में लोग सेवंइयों को आज भी उतना महत्व देते हैं जितना सदियाें पहले था। बाजार में लच्छेदार व सफेद सेवंइयां ईद को मिठास देने के लिए सजी हैं।
मोबाइल व वाहन की दुकानों में भी भीड़
मोबाइल शॉप पर अनड्राइड सेट की खरीदारी के लिए भीड़ जमा रही। लोगों में अपने मनपंसद के हैंडसेट खरीदकर ईद पर सेल्फी लेने के लिए काफी उतावलापन देखने को मिल रहा है। वहीं दो पहिया व चार पहिया की खरीद यादगार बनाने के लिए लोग बुकिंग करा रहे हैं। नए लुक के साथ लोग ईद मुबारक करने में कोई कमी नहीं छोड़ना चाह रहे हैं।
मेंहदी लगवाने के लिए मची होड़
ईद पर हाथों में मेहंदी न सजी हो तो लड़कियों का शृंगार अधूरा रहता है। इसलिए धनोखर चौराहा, घंटाघर, लखपेड़ाबाग, बेगमगंज समेत सभी पार्लरों पर मेंहदी लगाने की एडवांस बुकिंग की जा रही है। सभी पार्लर देर रात तक खुले रहते हैं जिस पर महिलाओं की साज सज्जा का काम हो रहा है। मेन्स पार्लर में भी नए लुक के हेयरकटिंग के लिए लंबी लाइनें लग रही हैं।