फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Girls danced a lot in Dandiya Night

Barabanki News: डांडिया नाइट में खूब थिरकीं युवतियां

Wed, 14 Jun 2023 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 14 Jun 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Girls danced a lot in Dandiya Night
बाराबंकी। शहर में श्रीराम कॉलोनी स्थित पंच विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति गीतों का ऐसा रस छलका कि लोगों का अंतर्मन भक्तिरस से भीग उठा। वहीं हाथों में डांडिया लिए युवतियां व महिलाएं, परंपरागत साधारण परिधानों में कोई साड़ी तो कोई सूट में तो कोई चूनर ओढ़े, ताल के साथ लय मिलाते कदम, गीतों पर खनकतीं डांडिया... ऐसा नजारा दिखा। सोमवार की रात सजी डांडिया नाइट में महिलाएं व युवतियां सहेलियों संग जमकर झूमीं। रंग-बिरंगी व दूधिया रोशनी में महिलाएं महोत्सव के इस आयोजन को यादगार बनाकर लौटीं।
विज्ञापन



मर्यादा पुरुषोत्तम राम, भगवान शिव और हनुमान की महिमा को भजनों व झांकियों में इस कदर पिरोया गया कि इसकी छवि लोगों के दिलों में अंकित हो गई। एक ओर श्रीराम दरबार की झांकी व शिव नृत्य तो दूसरी ओर भक्ति व फिल्मी गीतों पर युवतियों व महिलाओं की डांडिया खनकीं तो सभी झूमते नजर आए। जैसे ही डांडिया नृत्य की घोषणा हुई, वैसे ही परदेसिया परदेसिया तूने ये क्या जादू किया..., उड़ी उड़ी जाए रे... की धुन बजी तो हाथों में रंग-बिरंगी डांडिया लिए कपल नृत्य करने लगे।
विज्ञापन



डांडिया की धूम इस कदर रही कि सिंगर मंच से उतर कर उन्हीं के बीच पहुंच गए और उनकी फरमाइश से गीत गाना शुरू कर दिया। युवतियां सहेलियों संग जमकर थिरकीं। देर रात तक चले कार्यक्रम का समापन देशभक्ति गीत व शिव नृत्य से हुआ। शिव की वेशभूषा में कलाकारों संग युवाओं, युवतियों और महिलाओं ने खूब नृत्य किया। प्रसाद वितरण के साथ पांच दिवसीय पंच विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed