फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   girl died after tree falls on her while returning from school

पेड़ गिरने से नीचे दबी छात्रा की मौत, बहन घायल

Wed, 17 Aug 2022 01:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
girl died after tree falls on her while returning from school
फतेहपुर (बाराबंकी)। स्वतंत्रता दिवस पर कॉलेज मे आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद छोटी बहन के साथ साइकिल से घर लौट रही छात्रा की अचानक पेड़ गिरने से मौत हो गई। जबकि घायल छोटी बहन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसकी सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं विधायक ने एसडीएम के साथ छात्रा के घर पहुंच पीड़िता के परिजनों को आर्थिक सहायता का स्वीकृत पत्र सौंपा।
विज्ञापन

हादसा सोमवार को दोपहर फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में हुआ। फतेहपुर के नेशनल इंटर कॉलेज में मालवीय नगर मोहल्ला निवासी उत्तम गुप्ता की दो बेटी सुहानी हाईस्कूल तो जांहवी कक्षा नौ की छात्रा है। स्वतंत्रता दिवस पर कॉलेज पर झंडा रोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके समापन पर मिष्ठान वितरण के बाद दोनों बहन कॉलेज से अपने घर साईकिल से लौट रही थी।
विज्ञापन

इसी दौरान ब्लॉक कार्यालय के समीप अचानक पेड़ के किनारे लगा जामुन का पेड़ छात्रा पर गिर पड़ा। इस हादसे में हाईस्कूल की छात्रा सुहानी की मौके पर मौत हो गई। जबकि छोटी बहन जांहवी घायल हुई। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने घायल जान्हवी को सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया। यह खबर मिलते ही मौके पर पहुंच परिजनों का रो-रोकर बेहाल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गनीमत रही सुबह इसी मार्ग से कुछ देर पहले स्कूली बच्चों की रैली निकाली गई थी। ऐसे में पेड़ गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था। सोमवार की शाम विधायक साकेंद्र वर्मा एसडीएम सचिन वर्मा के साथ छात्रा के घर पहुंचे और चार लाख रुपये आर्थिक मद्द का स्वीकृति पत्र सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed