{"_id":"577800854f1c1b615679c89d","slug":"gift-of-five-new-government-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच नए राजकीय कॉलेजोें की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच नए राजकीय कॉलेजोें की सौगात
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sat, 02 Jul 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
स्कॉलरशिप टेस्ट देते विद्यार्थी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक स्तर पर शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत नए शिक्षा सत्र से जिले को पांच नए कॉलेजों की सौगात मिली है। इन विद्यालयों में कक्षा नौ में शनिवार से प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
इन कॉलेजों का संचालन शुरू हो जाने से जनपद में राजकीय कॉलेजों की संख्या 39 हो गई है। हालांकि अभी यह नए कॉलेज बेसिक शिक्षा विभाग के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में ही शुरू किए गए हैं। लेकिन बाद में इनका अलग भवन बनेगा। एक स्कूल के भवन के लिए करीब 80 लाख बजट प्रस्तावित है। इन कॉलेजों में प्रभारी प्रधानाचार्यों की तैनाती भी कर दी गई है।
ग्रामीण क्षेत्रों में आठवीं के बाद माध्यमिक स्तर पर बच्चों को शिक्षा मुहैया कराए जाने के लिए राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (आरएमएसए) के तहत कॉलेजों की स्थापना की जा रही है। इस अभियान के तहत जनपद में शैक्षिक सत्र 2016-17 से पांच नए कॉलेजों का संचालन शुरू किया गया है।
विज्ञापन
नए संचालित कॉलेजों में कन्या हाईस्कूल बडे़ल बंकी, उच्च प्राथमिक विद्यालय भनौली बंकी, उच्च प्राथमिक विद्यालय देवकली बनीकोडर, उच्च प्राथमिक विद्यालय दनापुर कयानपुर दरियाबाद व उच्च प्राथमिक विद्यालय काजी बेहटा निंदूरा शामिल हैं।
बड़ेल बंकी में सहायक अध्यापक कुटुज भारती वर्मा, भनौली बंकी में सहायक अध्यापक नीलम खरवार, देवकली बनीकोडर में रामगुलाम वर्मा, दनापुर क्यामपुर में खुशीराम व काजी बेहटा निंदूरा में सहायक अध्यापक इंद्रदेवधन द्विवेदी को प्रभारी बनाया गया है।
विभाग के लोगों की मानें तो छुट्टी के बाद खुले इन नए कॉलेजों में पहले दिन कोई प्रवेश नहीं आया। इन पांच नए कॉलेजों के लिए जिन उच्च प्राथमिक स्कूलों का चयन हुआ है। उनके पास इतनी जमीन है कि वहां अलग से नया भवन बनाया जा सके।
अभी सिर्फ कक्षा 9 व 10 की होगी पढ़ाई
खोले गए पांच नए कॉलेजों में प्रवेश लिए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन कॉलेजों में कक्षा 9 व 10 की पढ़ाई होगी। अभी इन कॉलेजों के पास अपना भवन नहीं है। जिससे पूर्व माध्यमिक विद्यालय भवनों में ही 9वीं कक्षा का संचालन किया जाएगा।
भाग के लोगों की मानें तो आरएमएसए के तहत अभी इन कॉलेजों की स्वीकृति मिली है। अभी बजट का आवंटन नहीं किया गया है। बजट मिलने पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में ही भवन का निर्माण कराया जाएगा। एक भवन के निर्माण पर करीब 80 लाख का खर्च आएगा।
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत पांच नए कॉलेजों में 9वीं कक्षा में प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई है। इन स्कूलों में अभी एक-एक प्रभारी की तैनाती की गई है। अभी उच्च प्राथमिक स्कूल में ही पढ़ाई होगी। लेकिन बाद में उनके लिए अलग भवन का निर्माण होगा। एक भवन के निर्माण में करीब 80 लाख की लागत आएगी। -रामशरण सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
पांच नये राजकीय कॉलेजों को उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शुरू किया गया है। हमारे स्कूलों में पर्याप्त जगह है। पठन पाठन में कोई समस्या नहीं आएगी।-पीएन सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी