फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   ghaghara in boom, Alerts

घाघरा नदी उफान पर अलर्ट

Sun, 28 Jun 2015 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sun, 28 Jun 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

रामनगर/ गनेशपुर (बाराबंकी)। नेपाल से पानी छोड़े जाने के चलते घाघरा में जल स्तर लाल निशान की ओर बढ़ रहा है जिससे तराई में हलचल शुरू हो गई है। नदी का जलस्तर बढ़ता देख प्रशासन भी सतर्क हो गया है। हालांकि दोपहर बाद नदी के जलस्तर में ठहराव आ गया है। नदी का पानी अभी खतरे के निशान से नीचे 105.976 पर बह रहा है। जबकि खतरे का निशान 106.076 पर है।

बनवसा से 2 लाख 13 हजार क्यूसेक पानी शारदा बैराज में छोड़े जाने के बाद से घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ना तय माना जा रहा था। प्रशासन इसको लेकर सतर्क हो गया था। नदी का जलस्तर देर रात से बढ़ता देख तराई के वासियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी गई। जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमला हरकत में आया और बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को पूरी तरह से मुस्तैद रहने के आदेश जारी कर दिए गए। हालांकि दोपहर बाद नदी के बढ़ते जलस्तर में ठहराव आ गया। नदी का जलस्तर 105.976 पर बह रहा है जबकि खतरे का निशान 106.076 पर है।

विज्ञापन

बताते चले की घाघरा में आने वाली बाढ़ जिले की चार तहसीलों फतेहपुर, रामनगर, सिरौलीगौसपुर और रामसनेहीघाट के सैकड़ों गांवों को प्रभावित करता है। सबसे ज्यादा रामनगर और इसके बाद सिरौलीगौसपुर की आबादी प्रभावित होती है। बाढ़ आने पर यहां के लोग तटबंधों पर घरों की छतों पर और मचान बनकर जीवन गुजारते हैं। कभी कभार तो महीनों तक तटबंधों पर रहना पड़ता है, लेकिन इस बार बाढ़ से निपटने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयारी का दावा कर रहा है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में इसको लेकर कई बार बैठकें भी हो चुकी हैं। डीएम की सक्रियता को देखते हुए मातहत भी बाढ़ को लेकर मुस्तैद दिख रहे है। प्रशासनिक दावा है कि चारों तहसीलों के एसडीएम नदी के जलस्तर पर बराबर नजर रखे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

घाघरा नदी में आने वाली बाढ़ से निपटने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को पूरी तरह से मुस्तैद रहने के आदेश दिए गए हैं। बाढ़ से प्रभावित होने वाली तहसीलों के एसडीएम को हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

हरिकेश चौरसिया, अपर जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed