{"_id":"6a8da1bd8e80ec036f0d48ce","slug":"barabanki-body-of-history-sheeter-missing-for-a-month-found-in-a-well-panic-grips-the-village-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: एक माह से लापता हिस्ट्रीशीटर का शव कुएं में मिला, गांव में मचा हड़कंप, कई वारदातों में था वांछित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी: एक माह से लापता हिस्ट्रीशीटर का शव कुएं में मिला, गांव में मचा हड़कंप, कई वारदातों में था वांछित
Tue, 25 Aug 2026 07:37 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 25 Aug 2026 07:37 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक, नरेंद्र का नाम पूर्व में चोरी की कई वारदातों में सामने आया था, जिसके चलते उसका नाम थाने के हिस्ट्रीशीटर के रूप में दर्ज था। करीब एक महीने से लापता होने के बाद उसका शव कुएं में मिलने से मामले ने नया मोड़ ले लिया है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाराबंकी जिले की हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के खरसतिया गांव में मंगलवार सुबह करीब एक माह से लापता चल रहे हिस्ट्रीशीटर नरेंद्र यादव (30) का शव गांव के बाहर खेत के पास स्थित कुएं में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
खरसतिया गांव निवासी नरेंद्र यादव गांव के बाहर खेत के पास बने मकान में रहता था। वह पिछले करीब एक महीने से लापता था। परिजनों की सूचना के बाद पुलिस भी उसकी तलाश कर रही थी। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने कुएं में शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाया तो उसकी पहचान नरेंद्र के रूप में हुई।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, नरेंद्र का नाम पूर्व में चोरी की कई वारदातों में सामने आया था, जिसके चलते उसका नाम थाने के हिस्ट्रीशीटर के रूप में दर्ज था। करीब एक महीने से लापता होने के बाद उसका शव कुएं में मिलने से मामले ने नया मोड़ ले लिया है। एसएचओ अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन