फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   gas pipe line

सात वार्डों के 3500 घरों को पाइपलाइन से गैस जल्द

Thu, 19 May 2022 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
gas pipe line
बाराबंकी। जल्द ही शहर के छह वार्डों में खाना बनाने के लिए पाइप लाइन से प्राकृतिक गैस (पीएनजी) की सप्लाई शुरू हो जाएगी। ट्रायल के तौर पर लखपेड़ाबाग व लक्ष्मणपुरी के 60 घरों में पहली बार इसकी शुरुआत हो गई है। पहले चरण में 80 किमी लंबी पाइप लाइन बिछाई जानी है। इसमें 60 किमी का काम पूूूरा हो गया है। टोरंट कंपनी को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। जल्द ही छह वार्डों के 60 हजार लोगों को गैस के कनेक्शन दिए जाएंगे। यह गैस एलपीजी से सस्ती पड़ती है।
विज्ञापन

जिले में प्राकृतिक गैस से खाना बनाने की सुविधा देने की पहल सरकार ने की है। टोरंट कंपनी को पाइप लाइन बिछाकर कनेक्शन देने की जिम्मेदारी दी गई थी। पिछले एक साल से कंपनी पाइप लाइन बिछा रही है। शहर के लखपेड़ाबाग, लक्ष्मणपुरी, जलालपुर, आनंद विहार, तहसील कॉलोनी, विकास भवन व कोठीडीह वार्ड में 80 किमी पाइप लाइन बिछनी है। पाइप लाइन बिछाने का काम बहुत तेजी से हो रहा है।
विज्ञापन

अब तक करीब 60 किमी लंबी पाइप लाइन डाली जा चुकी है। अगले दो महीने में ही काम पूरा होने की उम्मीद है। इन सात वार्ड में 13 हजार से अधिक घर हैं। कंपनी ने पहले चरण में इन वार्डों के साढ़े तीन हजार घरों में कनेक्शन देने का लक्ष्य तय कर रखा है। अभी पाइप लाइन का काम चल रहा है और ट्रायल भी शुरू हो गया है। कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, लक्ष्मणपुरी व लखपेड़ाबाग के 60 घरों में कनेक्शन दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंजूरी मिली, हैदरगढ़ में भी बिछेगी पाइप लाइन
शहर के साथ ही जिले के हैदरगढ़ कस्बे में भी प्राकृतिक गैस की पाइप लाइन बिछाने को मंजूरी मिल चुकी है। टोरंट कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि गैस जगदीशपुर से सप्लाई होगी। हैदरगढ़ के चौबीसी के पास कंपनी ने एक प्लांट बनाया है। यहीं से गैस को प्रेशर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हैदरगढ़ कस्बे में भी पाइप लाइन बिछाने को मंजूरी मिल गई है। पहले चरण में हैदरगढ़ में 1000 लोगों को कनेक्शन देने का लक्ष्य है। जल्द ही सर्वे प्रारम्भ किया जाएगा।

टोरंट कंपनी द्वारा पाइप लाइन बिछाने का काम अंतिम चरण में है। काम पूरा होने के बाद कैंप लगाकर आवेदन लिए जाएंगे। पहले चरण में सात वार्ड के करीब साढ़े तीन हजार घरों को कनेक्शन दिया जाएगा। पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) एलपीजी से जहां सस्ती होगी वहीं इससे हादसे की संभावना भी नहीं होगी।
-दीपक कुमार, मैनेजर, टोरंट कंपनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed