फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Garlic will be cultivated in 250 hectares, grant will be given

Barabanki News: 250 हेक्टेयर में होगी लहसुन की खेती, मिलेगा अनुदान

Mon, 28 Oct 2024 04:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 28 Oct 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
Garlic will be cultivated in 250 hectares, grant will be given
बाराबंकी। जिले में करीब तीन साल बाद लहसुन की बोआई का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इस बार करीब 250 हेक्टेयर क्षेत्रफल में लहसुन की खेती की जाएगी। किसानों को बीज के रूप में अनुदान दिया जाएगा। शासन की ओर से लक्ष्य मिलने के बाद आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। किसानों को पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन


किसानों की आय बढ़ाने के लिए विभिन्न विभागों की ओर से योजनाएं चलाई जा रही हैं। इस बार उद्यान विभाग आलू के साथ ही प्याज और लहसुन की खेती को भी बढ़ावा देगा। पूर्व में प्याज के लिए 325 हेक्टेयर का लक्ष्य आवंटित किया गया था। अब लहसुन की खेती के लिए भी लक्ष्य आवंटित कर दिया गया है।
विज्ञापन


करीब तीन साल बाद विभाग ने जिले को लहसुन की बोआई का लक्ष्य दिया है। इसके लिए महाराष्ट्र के नासिक से उच्च गुणवत्ता वाले बीज किसानों को मुहैया कराए जाएंगे जो एनएचआरडीएफ द्वारा तैयार किए जाएंगे। नवंबर में लहसुन की बोआई शुरू होगी जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लहसुन की बोआई के लिए किसानों को बीज के रूप में अनुदान दिया जाएगा। जिला उद्यान अधिकारी डॉ. धीरेंद्र सिंह ने बताया कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए लहसुन की खेती का लक्ष्य मिला है। इसके लिए किसानों से संपर्क कर योजना के बारे में जानकारी दी जा रही है।




संकर सब्जियों का भी मिला लक्ष्य
रबी सीजन में बोई जाने वाली संकर सब्जियों के लिए भी शासन ने लक्ष्य मुहैया कराया है। इसमें संकर टमाटर का 60 हेक्टेयर, पत्तागोभी का 10 हेक्टेयर, लौकी का 40 हेक्टेयर व तरोई का 40 हेक्टेयर लक्ष्य मिला है। इसके लिए विभाग को बीज भी मुहैया करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed