फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Gangster on three smugglers and five vehicle thieves

Barabanki News: तीन तस्करों व पांच वाहन चोरों पर गैंगस्टर

Mon, 17 Apr 2023 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 17 Apr 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Gangster on three smugglers and five vehicle thieves
बाराबंकी। दो अलग-अलग गिरोह चिह्नित करते हुए पुलिस ने रविवार को आठ अपराधियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की। इनमें तीन मादक पदार्थों के तस्कर तो पांच वाहन चोर हैं। इन सबकी अपराध से अर्जित संपत्ति चिह्नित कर कुर्क की जाएगी।
विज्ञापन

रामनगर कोतवाली पुलिस ने अमोलीकला गांव के तेज बहादुर सिंह, दीपक व गोबरहा गांव निवासी गौरव कुमार के खिलाफ गैंगस्टर का केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, तेज बहादुर सरगना है। उसके गिरोह पर मादक पदार्थों की तस्करी का आरोप है। वहीं, दरियाबाद थाने में किला बेलहरी गांव निवासी गिरोह के सरगना राकेश वर्मा उर्फ कातिया, किटौली रामसनेहीघाट निवासी संजय यादव, कानपुर देहात जिले के जगन्नाथपुर गांव निवासी अजय उर्फ लवकुश, टिकैतनगर के आल्हनमऊ गांव निवासी पवन कुमार व लालगंज गांव निवासी रामबाबू उर्फ रैंचों के खिलाफ भी गैंगस्टर का केस दर्ज कराया है। दरियाबाद के एसएचओ जगदीश प्रसाद शुक्ल ने बताया कि इन अपराधियों की अपराध से अर्जित संपत्ति कुर्क की जाएगी। संवाद
विज्ञापन


पुलिस गैंगस्टर एक्ट की बड़ी कार्रवाई की योजना बना रही है। इसके तहत अपराधियों का सहयोग करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। इसी को लेकर एक दिन पहले पुलिस लाइन में कार्यशाला भी हो चुकी है। एसपी दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि सामूहिक रूप से अपराध करने वालों पर गैंगस्टर लगाने के आदेश सभी थाना प्रभारियों को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed