{"_id":"6137b9678ebc3efefb70ddd8","slug":"gangrape-barabanki-news-lko5945349125","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से गैंगरेप, पांच पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से गैंगरेप, पांच पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। बाग गई एक दलित किशोरी के साथ उसके गांव के ही पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है।
लोनी कटरा थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली 16 साल की एक किशोरी ने मंगलवार को पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही पांच लोगों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि बीते रविवार को दिन में वह गांव के पास बाग में गई थी। वहां पहले से घात लगाए गांव के एक युवक व उसके चार अन्य साथियों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
यही नहीं किसी से शिकायत करने पर आरोपियों ने किशोरी को जान से मारने की धमकी दी और मौके से भाग निकले। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस बाबत एएसपी दक्षिणी मनोज पांडेय ने बताया कि मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)