फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Gang rape victim dies, main accused flees

Barabanki News: सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की मौत, मुख्य आरोपी भागा

Thu, 17 Jul 2025 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 17 Jul 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Gang rape victim dies, main accused flees
बाराबंकी। असंद्रा क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार महिला ने अस्पताल में 16 दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद बुधवार को दम तोड़ दिया। वारदात का मुख्य आरोपी उस्मान विदेश भाग गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने महिला की सहेली शांति और सहेली के प्रेमी विनोद को गिरफ्तार कर लिया है। उस्मान के भारत प्रत्यर्पण के लिए विदेश मंत्रालय को रिपोर्ट भेजी गई है। विनोद भाजपा से विधायकी का चुनाव लड़ चुके एक नेता का चचेरा भाई बताया जा रहा है।
विज्ञापन


महिला के पति के अनुसार वह काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं। सात जून को उनकी पत्नी अपनी सहेली शांति के साथ पास के ही एक गांव में निमंत्रण में जा रही थीं। रास्ते में सहेली की मिलीभगत से गांव के ही विनोद और उस्मान ने पत्नी को रोक लिया और उनके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि दोनों वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पत्नी को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। इसी से परेशान होकर उन्होंने पहली जुलाई को कीटनाशक पी लिया था। अस्पताल में भर्ती पत्नी ने बुधवार को दम तोड़ दिया। उनका बेटा करीब पांच साल का है।


परिजनों ने तीन दिन पहले असंद्रा थाने में तहरीर दी जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। असंद्रा के प्रभारी निरीक्षक आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि फरार आरोपी उस्मान सऊदी अरब में है और उसे वापस लाने के लिए विदेश मंत्रालय को पत्र भेजा गया है। फिलहाल शांति और विनोद को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed