{"_id":"623a219f563c735e21193d3a","slug":"gang-rape-barabanki-news-lko6227018155","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के दिन युवती से सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के दिन युवती से सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैदपुर (बाराबंकी)। पांच दिन पहले होली के दिन एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के कथित मामले में एसपी से शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। उसके बाद फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। मामला जैदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है।
यहां की निवासी एक युवती ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह होली के दिन शाम को अपनी सहेली के साथ खेत गई थी। वहां से वापस लौट रही थी तभी गांव के ही विजय, मोहित व धीरेंद्र ने उसे बाग की ओर खींचकर ले गए। जहां उसके साथ तीनों ने बारी-बारी दुष्कर्म किया। उसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। उसने बताया कि घटना के दिन ही उसने थाने में तहरीर दी।
जहां पुलिस ने बिना जांच के ही घटना को फर्जी बताकर थाने से भगा दिया। इसकी शिकायत सोमवार को पीड़िता ने परिवारीजनों के साथ पहुंचकर एसपी से की। इसके बाद सक्रिय हुई जैदपुर पुलिस ने एसपी के आदेश पर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर पीड़ित युवती को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। (संवाद)