फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   fsda raid

दो क्विंटल धनिया व हल्दी पाउडर सीज

Sat, 25 Sep 2021 12:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
fsda raid
बाराबंकी। घटिया हल्दी और धनिया पाउडर खुले बाजार में बेचा जा रहा था। सूचना पर पहुंची एफएसडीए की अभिहीत अधिकारी ने दो क्विंटल आठ किलोग्राम हल्दी और धनिया पाउडर सीज करा दिया है। इसके अलावा अन्य प्रतिष्ठानों पर मारे गए छापे में आठ नमूने भरकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

एफएसडीए की अभिहीत अधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया कि जानकारी पर उन्होंने टीम के साथ कोठी स्थित घनश्याम की दुकान पर छापा मारा। जांच के दौरान यहां से बेचा जा रहा धनिया और हल्दी पाउडर मानक के अनुसार नहीं था। करीब दो क्विंटल आठ किलो ग्राम धनिया और हल्दी पाउडर जिसकी कीमत करीब 41 हजार रुपये होगी, को सीज कराते हुए विक्रेता को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा टीम ने हैदरगढ़ रोड स्थित राम सुमिरन की दुकान से हरी भोग एडिबल फैट, नेवली चौराहा स्थित सर्वेश की दुकान से राजभोग, नमकीन और रस्क, हैदरगढ स्थित सरोज की दुकान से एडिबल वेजीटेबल ऑयल, हैदरगढ़ के सब्जी मंडी स्थित अखिलेश की दुकान से सेवई व साबुत हल्दी, खेवली चौराहा स्थित शुभम बेकर्स से सुगंधित सुपारी और मुुरलीधर अग्रवाल की दुकान से साबुत हल्दी तथा मखाना का नमूना भरकर जांच को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिहीत अधिकारी ने बताया कि सभी विक्रेताओं को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राकेश कुमार, अनिल कुमार पाल, अरविंद सिंह, कंचन लता तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed