{"_id":"5dab5aa08ebc3e0160260d9d","slug":"fsda-raid-barabanki-news-lko487875782","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावट की आशंका पर 21 क्विंटल घी सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावट की आशंका पर 21 क्विंटल घी सीज
विज्ञापन
गोदाम में नमूने भरती एफएसडीए की टीम।
- फोटो : BARABANKI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने शहर के लखपेड़ाबाग स्थित घी के एक गोदाम पर शनिवार को छापा मारा। जांच के बाद टीम ने मिलावट के संदेह पर करीब 21 क्विंटल घी को सील कर दिया है। घी के दो नमूने भरकर जांच के लिए भेजने के साथ गोदाम संचालक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। इस कार्रवाई से अन्य व्यापारियों में हड़कंप मच गया।
दिवाली पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए एफएसडीए की टीमें अभियान चला रही हैं। इस क्रम में शनिवार को एक टीम ने शहर के लखपेड़ाबाग स्थित बालाजी घी गोदाम पर छापा मारा। अधिकारियों के मुताबिक जांच के दौरान गोदाम संचालक देेशी घी की खरीद फरोख्त का कार्य करता मिला लेकिन उसके अभिलेख दुरूस्त नहीं पाए गए। बिना ब्रांड के ही घी बेचा जा रहा था। घी की खरीद के बारे में भी गोदाम संचालक जानकारी नहीं दे सका।
जांच टीम ने मिलावट की आशंका पर गोदाम में मौजूद करीब 21 क्विंटल घी को सील कर दिया है। घी के दो नमूने भरकर जांच के लिए भेजने के साथ संचालक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान संचालक खाद्य पदार्थों की बिक्री का लाइसेंस छोड़ के अलावा अन्य अभिलेख नहीं दिखा सका। इस पर संचालक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। एफएसडीए अधिकारियों के मुताबिक लखपेड़ाबाग स्थित गोदाम से घी की सप्लाई जिले भर में की जा रही थी। छोटे व्यापारियों से संपर्क कर कारोबारी घी की आपूर्ति करता है।