फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   fsda raid

40 किलो खोवा कराया नष्ट, भरे पांच नमूने

Sat, 19 Oct 2019 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
fsda raid
दुकान पर छोपेमारी करती एफएसडीए की टीम। - फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। दिवाली के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट पर अंकुश लगाने के लिए एफएसडीए ने कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार को एफएसडीए की टीम ने जहांगीराबाद के निकट एक व्यापारी से 40 किलोग्राम खोवा बरामद किया। मिलावट के संदेह पर उसे नष्ट करा दिया। इसके अलावा पांच नमूने भरकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मिलावटखोरों के खिलाफ शुक्रवार से अभियान शुरू किया। अभियान के पहले एफएसडीए के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज राय की टीम ने जहांगीराबाद के निकट जांच की। इस दौरान ग्राम कोरियाई निवासी रमेश चन्द्र बाइक से 40 किलोग्राम खोवा बिक्री के लिए शहर ले जा रहा था। टीम को जांच में खोवा की गुणवत्ता काफी खराब मिले। अधिकारियों के मुताबिक उससे बदबू आ रही थी। टीम ने उसका नमूना लेने के बाद खोया नष्ट करा दिया। इसके अलावा टीम ने जहांगीराबाद निवासी संजय गुप्ता की मिठाई की दुकान से खोवा और छेना, लवलेश वर्मा की दुकान से सरसो का तेल और लखपेड़ाबाग निवासी मनोज कुमार मिश्रा की दुकान से नमकीन का नमूूना भरकर जांच के लिए भेजा है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि यह अभियान दिवाली तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed