फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   fsda

खोवा, आटा कराया नष्ट, चावल, बेसन और चना किया सीज

Tue, 02 Nov 2021 01:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
fsda
बाराबंकी। दीपावली के पर्व पर घटिया व मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री रोकने को खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने सोमवार को सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान घटिया गुणवत्ता की आशंका पर खोवा मंडी में बेचा जा रहा 265 किलोग्राम खोवा और दीपक ट्रेडर्स के यहां से मिला 6 क्विंटल आटा नमूना सैंपलिंग के बाद मौके पर ही नष्ट कराने की कार्रवाई की गयी।
विज्ञापन

इसके साथ ही जांच टीमों ने विभिन्न दुकानों की जांच कर बेसन, चावल, चना व खोवा समेत 13 नमूने सीज कर प्रयोगशाला जांच को भेजे। कार्रवाई के दौरान खोवा मंडी पहुंची एफएसडीए की टीम को देख कई व्यापारी अपना खोवा डोलचियों में ही छोड़कर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

एफएसडीए की अभिहीत अधिकारी प्रियंका सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने सोमवार को ठाकुरद्वारा स्थित खोवा मंडी पहुंचकर वहां बिक रहे खोवा की रेंडम जांच पड़ताल शुरू की। मौके से मिलावटी व गुणवत्ता में घटिया मिले 265 किग्रा खोवा का नमूना जांच को लेने के बाद उसे मौके पर नष्ट कराने को गड्ढे में दबाया गया। टीम ने नबीगंज स्थित दीपक ट्रेडर्स के यहां जांच कर आटा, तेल, बेसन, सेंवई का नूमना लैब भेजने के साथ ही गुणवत्ता में घटिया मिला 6 क्विंटल आटा भी सुरक्षित तरह से नष्ट कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा टीम ने कानून गोयन स्थित लालता जायसवाल के प्रतिष्ठान पर जांच कर यहां से बेसन के दो, चावल तथा रोस्टेड चना का एक-एक नमूना लैब जांच को सीज कर भेजा। इस दौरान मिलावट की आशंका पर 26 बोरी चावल, 18 क्विंटल बेसन मारवाडी ब्रांड, 12 क्विंटल रोस्टेड चना तथा ढाई क्विंटल बेसन को सीज कर लैब की जांच रिपोर्ट आने तक इसकी बिक्री पर रोक लगाने की कार्रवाई की।

टीम ने नाका सतरिख स्थित सत्यम इंटरप्राइजेज से बेसन के दो व चावल का एक, घंटाघर स्थित मोहित की दुकान से खोवा तथा दिनेश की दुकान से खोवा का एक एक नमूना भरकर जांच को भेजा है। जांच टीम में एफएसओ अनिल कुमार पाल, ओंकारनाथ यादव, कमल कुमार, शंकर दयाल तिवारी व डॉ. राकेश सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed