फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   fsda

पनीर, बेसन, सरसों तेल का भरा गया नमूना

Wed, 13 Oct 2021 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
fsda
बाराबंकी। एफएसडीए की अभिहीत अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने खाद्य पदार्थों की दुकानों पर मंगलवार को छापा मारा। टीम ने इस दौरान पनीर, बेसन, सरसों को तेल समेत 10 नमूने जांच के लिए भरकर भेजे हैं। टीम की इस कार्रवाई से अन्य खाद्य पदार्थ विक्रेताओं में पूरे दिन हड़कंप मचा रहा है वहीं कई विक्रेता टीम को देख अपनी दुकानें बंद कर भाग गए।
विज्ञापन

एफएसडीए की अभिहीत अधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया कि मंगलवार को चलाए गए अभियान के तहत सबसे पहले सफेदाबाद स्थित कई प्रतिष्ठानों पर छापा मारा गया। इस दौरान राजेश की दुकान से पनीर, दिलीप की दुकान से एडिबल फैट, सियाहुद्दीन की दुकान से बादाम गिरी, राजेश कुमार की दुकान से बेसन और दिलीप कुमार की दुकान से सरसों तेल का नमूना भरकर जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

इसके अलावा हाईवे पर संचालित स्पाइस ढाबा पर छापा मार यहां से पनीर का नमूना भरा गया। पल्हरी चौराहा स्थित मंजूर दीप मिष्ठान से छेना, लखइचा स्थित अनुभव प्रताप की दुकान से पेड़ा और भिटौली स्थित राम अवध और परशुराम से मिश्रित दूध का एक-एक नमूना भरकर जांच के लिए भेजा गया। अभिहीत अधिकारी ने बताया कि इस तरह से कुल 10 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर अरविंद कुमार, डॉ. राकेश सिंह, शंकर दयाल तिवारी, अनिल पाल, कंचन लता तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed