{"_id":"67046f795d8c7d93f50d7aa6","slug":"fry-ola-palm-oil-worth-rs-25-lakh-seized-barabanki-news-c-315-1-slko1014-125912-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 2.5 लाख का फ्राई ओला पॉम ऑयल जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 2.5 लाख का फ्राई ओला पॉम ऑयल जब्त
Tue, 08 Oct 2024 05:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 08 Oct 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
नवीगंज मोहल्ले में एक प्रतिष्ठान पर जांच के बाद नमूने भरती एफएसडीए की टीम। स्रोत- विभाग
बाराबंकी। एफएसडीए की टीम ने सोमवार को शहर के नबीगंज मोहल्ला स्थित एक प्रतिष्ठान पर छापा मारा। वहां 109 टिन फ्राई ओला पॉम ऑयल मिला। टीम ने इसे संदिग्ध मानते हुए जब्त कर लिया जिसकी कीमत ढाई लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा अन्य दुकानों से मिले करीब 34 हजार के संदिग्ध खाद्य पदार्थों को नष्ट करा दिया। इस दौरान टीम ने नौ नमूने भरकर जांच के लिए भेज दिए।
एफएसडीए के सहायक आयुक्त खाद्य शैलेंद्र प्रताप के नेतृत्व में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरद पांडेय की टीम ने सोमवार को नबीगंज स्थित दीपक ट्रेडर्स पर छापा मारा। वहां पर 109 टिन फ्राई ओला पॉम ऑयल संदिग्ध मिला जिसे जब्त कर लिया गया। इसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई गई। इसके बाद टीम ने डालडा वनस्पति, आनंद भोग सरसों तेल, राइस ब्रान ऑयल व राग गोल्ड के नमूने भरे।
वहीं आलापुर में ओम किराना स्टोर से कुट्टू आटा, स्टेशन रोड स्थित न्यू इंडिया किराना स्टोर से साबूदाना, मथुरानगर दरियाबाद लक्ष्मी किराना स्टोर से किसमिस, यहीं के हलीम किराना स्टोर से किसमिस का नमूना भरकर जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन
इसके अलावा 28 किलो कुट्टू आटा कीमत 3360 रुपये, रस्क 120 पैकेट मूल्य 1200 रुपये, खाद्य तेल 150 लीटर मूल्य 18,000 रुपये, वनस्पति घी 75 किग्रा कीमत 8250 रुपये, बेसन 20 किग्रा कीमत 2000 रुपये, सोयाबीन बरी 35 किग्रा कीमत 1400 रुपये, कुल कीमत 34210 रुपये की खाद्य सामग्री नष्ट कराई गई। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी पल्लवी तिवारी, अनुराधा मिश्रा, प्रिया त्रिपाठी, अरुण कुमार व अंकिता यादव आदि मौजूद रहे।