{"_id":"24858b5e634e4ea2b9c32b1c2c2b7b11","slug":"from-cold-primary-schools-closed-till-23-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड ने 23 तक बंद कराए प्राइमरी स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड ने 23 तक बंद कराए प्राइमरी स्कूल
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम का मिजाज अचानक बदलने के बाद मंगलवार को दिनभर बूंदाबांदी हुई। अचानक बढ़ी ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर कक्षा पांच तक सभी स्कूलों को 23 जनवरी तक बंद कर दिया गया है। दिन में धुंध रहने के कारण अधिकतर लोग घरों में दुबके रहे। आलम यह रहा कि सुबह से ही लोगों ने अलाव का सहारा लिया। वहीं दिनभर रुक-रुककर हल्की बारिश होती रही। मंगलवार का तापमान अधिकतम 14 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
मंगलवार सुबह से ही बूंदाबांदी शुरू हो गई। दिनभर रुक-रुककर हल्की बारिश होती रही। स्कूल जाते समय बच्चे भीगते पहुंचे तो छुट्टी के समय फिर बारिश कुछ तेज हो गई जिससे बच्चे बूंदाबांदी के बीच घर लौटे। मौसम के बदले मिजाज और बढ़ी ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी अजय यादव के आदेश पर बीएसए पीएन सिंह ने कक्षा पांच तक सभी स्कूलों को 23 जनवरी तक बंद किए जाने का आदेश जारी किया है। बीएसए ने बताया कि इसके अलावा कक्षा छह से 12वीं तक के सभी विद्यालय बुधवार से सुबह साढे़ दस बजे से खुलेंगे और दोपहर ढाई बजे बंद होंगे।
मौसम में अचानक आए इस बदलाव ने लोगों को कांपने को मजबूर कर दिया। दिन में बारिश के चलते लोगों ने छाता निकाला और बारिश से बचने का प्रयास करते रहे। ठंड के चलते बाजार में भी रौनक कम रही। लोग राहत पाने के लिए अलाव के इर्द-गिर्द ही जमे रहे। पटरी दुकानदार भी ठंड से परेशान रहे। राहत पाने के लिए दुकान के पास ही लकड़ी का जुगाड़ कर अलाव जलाया। शाम ढलते ही ठंड और बढ़ गई जिससे लोग घरों में दुबक गए। बारिश के चलते बसों का संचालन भी प्रभावित रहा। सड़क पर दो पहिया व चार पहिया वाहन रेंगते हुए चले। ट्रेनों की सही पोजीशन पूछताछ से भी नहीं मिल पाने से यात्री हलकान रहे और प्लेटफार्म पर ठिठुरते हुए ट्रेनों के आने का इंतजार करते रहे। मंगलवार को तापमान अधिकतम 14 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा।