फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   free dialysis from today in district hospital from today

जिला अस्पताल में आज से डायलिसिस की सुविधा

Thu, 18 Aug 2022 01:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
free dialysis from today in district hospital from today
बाराबंकी। गुर्दा रोगियों को बड़ी राहत मिलने जा रही है क्योंकि अब जिला अस्पताल में ही डायलिसिस की सुविधा मिलेगी। बृहस्पतिवार से यह सेवा शुरू हो जाएगी। यह स्वास्थ्य सुविधा भी पूरी तरह मुफ्त होगी। इसकी स्थापना पर करीब 47 लाख रुपये का खर्च आया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में डायलिसिस यूनिट के स्थापना का काम करीब डेढ़ साल पहले शुरू हुआ था। उत्तर प्रदेश राज्य सहकारी संघ लिमिटेड को डायलिसिस यूनिट कक्ष का निर्माण कराने की जिम्मेदारी दी गई थी। जिला चिकित्सालय की पुरानी इमरजेंसी के पास यह यूनिट स्थापित की गई है। इस यूनिट में छह डायलिसिस मशीनें होंगी।
विज्ञापन

पीपीपी माडल पर लगाई गई इस डायलिसिस यूनिट का लाभ लेने के लिए मरीज को केवल एक रुपये के पर्चे पर डॉक्टर से लिखाना होगा। जिला अस्पताल में मुफ्त में इस सुविधा का लाभ मिलने के कारण जिले के सैकड़ों गुर्दा रोगियों को अब लखनऊ व अन्य शहरों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। इन मरीजों को न केवल लंबी भागदौड़ वाले तनाव से मुक्ति मिलेगी बल्कि निजी केंद्रों पर डायलिसिस कराने में होने वाला महंगा खर्च भी बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायलिसिस यूनिट की शुरुआत में होने वाली देरी को लेकर अभी 10 दिन पहले ही जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह ने सीएमएस डॉ. बृजेश कुमार को निर्देश दिए थे। इसके बाद यूनिट के शुरू करने के काम में तेजी आई और इसे बृहस्पतिवार से शुरू करने पर मुहर लग गई है। सीएमएच डॉ.बृजेश कुमार ने बताया कि अब जिला अस्पताल में गुर्दा रोगियों की मुफ्त डायलिसिस की जाएगी। जिला अस्पताल के पर्चे पर इसके लिए डॉक्टर से लिखवाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed