फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   fraud

मृत किसान को जिंदा दिखाकर बेंच दी जमीन,रिपोर्ट दर्ज

Sun, 01 Mar 2020 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
fraud
रामसनेहीघाट(बाराबंकी)। पांच वर्ष पूर्व एक मृतक किसान की जमीन को फर्जी व्यक्ति द्वारा विक्रय किए जाने के मामले में पुलिस ने इसमें शामिल एक बिचौलिए को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बहबरपुर निवासी भवानी प्रसाद की कुछ जमीन असंद्रा थाने के दादूपुर गांव में थी। 2015 में भवानी प्रसाद की मौत हो जाने के बाद हैदरगढ़ थाने के पेचरवा निवासी रामनिवास दुबे ने अमेठी जनपद के शिवरतन गंज थाना अंतर्गत गोसाई का पुरवा निवासी रामकिशोर गोस्वामी से मिलकर उसकी फर्जी आईडी भवानी प्रसाद के नाम से तैयार करवा ली।
विज्ञापन

इसके बाद उक्त जमीन की बिक्री लखनऊ के इंदिरा नगर निवासी राम प्रकाश श्रीवास्तव को 1 जुलाई 2017 को 1 लाख रुपए में साजिश करके बैनामा करवा दी। रामप्रकाश ने जमीन खरीदने के बाद उसकी दाखिल खारिज कराकर जमीन अपने नाम करा ली। करीब एक वर्ष पूर्व भवानी प्रसाद के लड़कों ने अपने पिता की जमीन की वरासत के लिए लेखपाल से संपर्क किया तो पता चला उनकी जमीन तो बिक चुकी है। तब उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। उन्होंने बैनामा की नकल निकाली तो पता चला कि पिता की मृत्यु के बाद जमीन की बिक्री हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका मुकदमा भवानी प्रसाद के लड़के रामनारायण ने स्थानीय थाने पर दर्ज करा कर कार्रवाई की मांग की। जांच कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी ने की तो पता चला कि रामनरेश दुबे व मवैया निवासी एक व्यक्ति ने भवानी प्रसाद की फर्जी आईडी तैयार करवाकर राम किशोर गोस्वामी व अन्य दो लोगों के साथ मिलकर विक्रेता और क्रेता के साथ धोखाधड़ी की है। इसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed