फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Four youths including B.Tech students died in accidents

Barabanki News: हादसों में बीटेक के छात्र समेत चार युवकों की मौत

Sat, 09 Nov 2024 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 09 Nov 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Four youths including B.Tech students died in accidents
रामसनेहीघाट में सड़क हादसे के बाद सड़क पर पड़ी बाइक। संवाद
बाराबंकी। सड़क व ट्रेन हादसों में चार युवकों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जवान बेटों की मौत से परिजन बेसुध हैं। पुलिस ने चारों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन


अयोध्या जिले के खंडासा थाना क्षेत्र के ताला ढोढ़ी निवासी ऋषभ तिवारी (25) लखनऊ स्थित आजाद इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बीटेक कर रहा था। शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे ऋषभ अपने मित्र विपिन तिवारी (26) के साथ बाइक से अयोध्या जा रहा था।
विज्ञापन


हाईवे पर रामसनेहीघाट के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक वाहन को ओवरटेक करते वक्त बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में ऋषभ तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि विपिन को सीएचसी रामसनेहीघाट से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चालक ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जैदपुर थाना क्षेत्र के भिटौरा गांव निवासी अंकित कुमार (25) बृहस्पतिवार देर रात अपने फूफा के गांव कटरा से वापस घर आ रहा था। जैदपुर-कोठी मार्ग पर शिवाला पुरवा गांव के पास उसकी तेज रफ्तार बाइक नवाबगंज रजबहा पर बनी पुलिया से टकरा गई और अंकित नहर में जा गिरा। वह हेलमेट नहीं लगाए था। परिजन जिला अस्पताल ले जा रहे थे मगर उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

उधर, रामनगर कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत मीतपुर निवासी रवि त्रिवेदी उर्फ प्रेम (20) का शव शुक्रवार सुबह गांव से डेढ़ किमी दूर लोहटीजई गांव के निकट रेलवे लाइन के किनारे क्षत-विक्षत पड़ा मिला। ग्रामीणों ने बताया कि प्रेम काम करने के लिए अहमदाबाद जाने वाला था।


वहीं हैदरगढ कोतवाली क्षेत्र के बारा गांव के जरैला तालाब के पास शुक्रवार सुबह ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान लोनीकटरा थाना क्षेत्र के बुढनापुर निवासी राकेश कुमार (32) के रूप में हुई। चर्चा है कि एक दिन पूर्व पत्नी के मायके जाने से वह क्षुब्ध था।



मौत की खबर सुनकर पत्नी अचेत
कोठी क्षेत्र में हादसे में जान गंवाने वाले अंकित की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी। उसके एक पुत्र भी है। मौत की खबर सुनकर पत्नी अचेत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed